November 3, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

यूपी के सीतापुर में ट्रक की चपेट में आने से नाबालिग कांवड़िए की मौत

सीतापुर, 21 अगस्त । उत्तर प्रदेश के सीतापुर में एक ट्रक की चपेट में आने से कांवरियों के एक समूह में शामिल 13 वर्षीय लड़के की मौत हो गई। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

हादसा रविवार देर रात संदना थाना क्षेत्र में हुआ।

पुलिस ने बताया कि शिव भक्तों का समूह नैमिषारण्य से जल लेकर सिद्धेश्वर मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक करने जा रहा था।

पुलिस ने बताया कि सिधौली निवासी राजा की मौके पर ही मौत हो गई और ट्रक चालक अपना वाहन छोड़कर भाग गया।

उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।

अन्य ख़बरें

पश्चिम एशिया संघर्ष में 23 भारतीयों की मौत, विदेश मंत्रालय ने नाविकों की सुरक्षा पर जताई चिंता

Newsdesk

गुजरात में फर्जी डॉक्टरों पर शिकंजा, 15 दिन के अभियान में 35 एफआईआर दर्ज

Newsdesk

बैंकिंग क्षेत्र में बढ़ते साइबर हमलों पर बोले एसबीआई चेयरमैन, ग्राहकों की सुरक्षा के लिए आईबीए के साथ मिलकर काम कर रहा बैंक

Newsdesk

Leave a Comment