30.5 C
Jabalpur
September 15, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

मसूरी-देहरादून मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, रोडवेज बस और अल्टो कार में भिड़ंत

उत्तराखंड में मसूरी देहरादून मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास एक भीषण हादसा हो गया। रोडवेज बस और अल्टो कार में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। जिससे अल्टो कार बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गई। जिससे अल्टो कार में बैठे 4 लोगों में से एक व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया।

घायल शख्स को अस्पताल भेजा गया है।

बताया जा रहा है कि मसूरी उत्तराखंड परिवहन विभाग की बस मसूरी से देहरादून की ओर जा रही थी। नाग मंदिर के दर्शन करके अल्टो कार से 4 लोग वापस मसूरी आ रहे थे कि पेट्रोल पंप के पास मोड़ पर बस और कार की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गई।

कार चालक सुनील सिंह ने बताया कि मसूरी पेट्रोल पंप के पास बिल्डिंग मटेरियल बेचने वालों ने सड़क किनारे बिल्डिंग मटेरियल का ढेर लगाया हुआ है। जिस कारण रोड काफी संकड़ी हो गई है। वहीं रोड के किनारे बिल्डिंग मटेरियल विक्रेताओं ने अपने वाहन भी खड़े किए हुए हैं।

उन्होंने कहा कि भिंडत से पहले मोड़ पर जीप बिल्डिंग मटेरियल को लोड कर रही थी। जैसे ही वह मोड़ पर पहुचे सामने से तेज गति में आ रही रोडवेज बस ने उनकी कार पर जबदस्त टक्कर मार दी जिससे कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

उन्होने बताया कि उनकी कार में चार लोग बैठे थे जिसमें से एक के सर पर चोट आई है जिसको एंबुलेंस से इलाज के लिये अस्पताल भेज दिया है। वह अन्य व्यक्ति सुरक्षित है।

रोडवेज बस में 32 यात्री थे जो सुरक्षित हैं।

अन्य ख़बरें

सदर चौपाटी की पान दुकान से प्रतिबंधित ई-सिगरेट जब्त, 5 नग बरामद; संचालक पर कार्रवाई

Newsdesk

भारत का वस्तु निर्यात अगस्त में 26 प्रतिशत बढ़ा, व्यापार घाटे में आई कमी

Newsdesk

ट्विशा शर्मा केस: गिरिबाला सिंह को हाईकोर्ट से फिलहाल राहत नहीं, जमानत याचिका पर CBI से मांगा जवाब

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading