23.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनहेडलाइंस

गदर 2 की ताबड़तोड़ कमाई जारी, 400 करोड़ रुपये की ओर कारोबार, ओएमजी-2 का संघर्ष जारी

सनी देओल की गदर 2 और अक्षय कुमार की ओएमजी 2 दोनों ही साल 2023 के मोस्ट अवेटेज सिक्वल थे. ये दोनों फिल्में एक साथ सिनेमाघरों में 11 अगस्त को रिलीज हुई थीं. तब से इनका क्लैश लगातार ध्यान खींच रहा है. दरअसल दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही हैं. धमाकेदार ओपनिंग वीकेंड के बाद गदर 2 और ओएमजी 2 ने दूसरे हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार स्कोर हासिल किया, खासतौर पर सनी देओल स्टारर फिल्म ने तो दूसरे वीक में 350 करोड़ से ज्यादा की कमाई करके इतिहास रच दिया. वहीं अक्षय की फिल्म ने भी 100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. चलिए जानते हैं गदर 2 और ओएमजी 2 का सेकंड मंडे टेस्ट का रिजल्ट कैसा रहा है?सनी देओल की गदर 2 बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है. फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है और इसी के साथ ये जमकर कमाई भी कर रही है. अपनी शुरुआती 10 दिनों में 375.10 करोड़ की कमाई कर इसने साल 2023 की ब्लॉकबस्टर फिल्म पठान को भी पीछे छोड़ दिया है. वहीं अब फिल्म की रिलीज के 11वें दिन यानी दूसरे सोमवार की कमाई के शुरुआत आंकड़े भी आ गए हैं.रिपोर्ट के मुताबिक दूसरे सोमवार को सनी देओल की गदर 2 ने 14 करोड़ का कारोबार किया है. इसी के साथ फिल्म की 11 दिनों की कुल कमाई अब 389.10 करोड़ रुपये हो गई है. ओएमजी 2 ने रिलीज के 11वें दिन कितनी कमाई की?अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम स्टारर ओएमजी 2 के बॉक्स ऑफिस नंबर्स भी शानदार हैं. सनी देओल की गदर 2 के आगे ओएमजी 2 भी बॉक्स ऑफिस पर डटी हुई है और शानदार कमाई भी कर रही है. अक्षय की ये फिल्म 100 करोड़ से काफी ज्यादा की कमाई कर चुकी है. वहीं अब इस फिल्म की रिलीज के 11वें दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं.रिपोर्ट के मुताबिक दूसरे सोमवार यानी रिलीज के 11वें अक्षय कुमार की फिल्म की कमाई में भारी गिरावट दर्ज की गई और इसने 3.60 करोड़ का कारोबार किया. इसी के साथ ओएमजी 2Ó का कुल कलेक्शन अब 117.27 करोड रुपये हो गया है.सनी देओल की फिल्म गदर 2Ó अब 400 करोड़ का टारगेट पार करने की ओर बढ़ रही है. उम्मीद है कि इस हफ्ते ये फिल्म इस माइलस्टोन को भी पार कर लेगी. अक्षय कुमार की ओएमजी 2 के पास भी अभी कमाई का मौका है. वहीं इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में आयुष्मान खुराना की ड्रीम गर्ल 2 रिलीज हो रही है. ऐसे में देखने वाली बात होगी की बॉक्स ऑफिस पर पहले से गर्दा उड़ा रही गदर 2 और ओएमजी 2 के बीच ड्रीम गर्ल 2 कितना दर्शकों के दिलों को छू पाती हैं.

अन्य ख़बरें

रजनीकांत की फिल्म ‘धर्मन’ में हुई नयनतारा की एंट्री

Newsdesk

शेफ दामू को याद कर भावुक हुईं राम्या पांडियन, बोलीं- ‘आपकी प्यार भरी बातें और आशीर्वाद हमेशा याद आएंगे

Newsdesk

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading