24 C
Jabalpur
September 18, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

बद्रीनाथ हाइवे : भारी बारिश से हाईवे पर लगातार गिर रहे मलबा और पत्थर

चमोली, 25 अगस्त । प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश से जनजीवन बुरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। कई संपर्क मार्ग लगातार बाधित होने से लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

भारी बारिश से उफान पर आए गदेरे से चमोली में बद्रीनाथ राजमार्ग पागल नाले में बाधित हो गया है। नाला के उफान पर आने से मार्ग बह गया है। हाईवे पर मलबा और पत्थर लगातार गिर रहे हैं।

जिलाधिकारी हिमांशु खुराना का कहना है कि लगातार बारिश के कारण पागल नाला बाधित हो रहा है, जिसे बारिश रुकने के बाद सुचारु किया जाएगा। उन्होंने लोगों से आवाजाही में सतर्कता बरतने की अपील की है।

एसडीआरएफ की टीम ने एक व्यक्ति को पागल नाले के पास भूस्खलन के कारण फंसे होने की सूचना के बाद सकुशल रेस्क्यू किया।

अन्य ख़बरें

पासपोर्ट पर नया नियम लागू : 15 साल से कम उम्र के बच्चों का पासपोर्ट अब 5 साल तक रहेगा वैध

Newsdesk

आंध्र प्रदेश : गणेश उत्सव पर डीजे वाहनों को राहत, मंत्री नारा लोकेश ने पुलिस को जब्ती न करने के दिए निर्देश

Newsdesk

यूजीसी-नेट जून 2026 की फाइनल आंसर-की जारी, एनटीए ने दी जानकारी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading