July 27, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयUncategorized

महिलाओं को सुरक्षा देने में उत्तर प्रदेश सरकार विफल: प्रियंका

लखनऊ , 17 अगस्त | कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश में महिलाओं के साथ हो रही घटनाओं को लेकर सरकार पर जमकर निशाना साधा कहा कि सरकार महिलाओं को सुरक्षा देने में पूरी तरह नाकाम रही है। प्रियंका गांधी ने सोमवार को अपने फेसबुक में एक न्यूज बेवसाइट का लिंक पोस्ट करते हुए लिखा, बुलंदशहर, हापुड़, लखीमपुर – खीरी, और अब गोरखपुर। लगातार इस तरह की घटनाओं से ये साबित होता है कि महिलाओं को सुरक्षा देने में उत्तर प्रदेश सरकार पूरी तरह विफ ल रही है। अपराधियों के मन में कानून का कोई डर नहीं है। उसी का परिणाम है कि महिलाओं के खिलाफ अपराध की वीभत्स से वीभत्स घटनाएं घटती ही जा रही हैं। पुलिस और प्रशासन न तो सुरक्षा दे पा रहे हैं और न ही उचित कार्रवाई कर पा रहे हैं। उत्तर प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था की समीक्षा करे और महिलाओं की सुरक्षा सम्बंधित हर कदम गंभीरता से उठाए।

इससे पहले उन्होंने लिखा था, बच्चों के खिलाफ अपराध मामले में यूपी सबसे ऊपर है। पिछले कुछ दिनों में यूपी की कई जगहों से बच्चों के खिलाफ अपराध की ऐसी खबरे आईं हैं जो आपको हिलाकर रख देंगी। यूपी कानून व्यवस्था बच्चों, बेटियों व महिलाओं को सुरक्षा देने में पूरी तरह असफ ल रही है। हैरानी की बात है तो ये है कि यूपी पुलिस हर घटना के बाद लीपापोती में पहले ही लग जाती है।

अन्य ख़बरें

इंदौर नगर निगम के 103 करोड़ के फर्जी बिल घोटाले में ईडी की कार्रवाई, 32 आरोपियों के खिलाफ अभियोजन शिकायत

Newsdesk

‘जेन जी का मतलब राष्ट्र प्रथम’, विकसित वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में युवाओं ने पीएम मोदी से साझा किए अनुभव

Newsdesk

सरकार पेपर लीक रोकने के सख्त प्रावधानों के साथ ‘लोक परीक्षा संशोधन विधेयक’ करेगी पेश

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading