September 17, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

ग्वारीघाट में सट्टा खिलाते दो आरोपी गिरफ्तार

आदतन आरोपी उमेश पटेल के पास से सट्टा पर्ची और नगदी जब्तजबलपुर। अवैध गतिविधियों और सट्टेबाजी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ग्वारीघाट पुलिस ने झंडा चौक क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन और ऑफलाइन सट्टा खिलाने वाले दो आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में आदतन अपराधी उमेश पटेल भी शामिल है।

सीएसपी एमडी नागोटिया ने बताया कि ग्वारीघाट क्षेत्र में लंबे समय से सट्टेबाजी की गतिविधियों की सूचना मिल रही थी। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने विशेष टीम गठित कर झंडा चौक इलाके में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान उमेश पटेल और उसका साथी मोबाइल फोन तथा अंकों के माध्यम से लोगों से रुपए का दांव लगवाकर सट्टा खिलाते मिले।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 7 हजार रुपए नकद और हजारों रुपए के सट्टे के लेन-देन का हिसाब-किताब बरामद किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी उमेश पटेल पूर्व में भी सट्टेबाजी के मामलों में पकड़ा जा चुका है और उसे क्षेत्र का आदतन अपराधी बताया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 4 सट्टा एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

अन्य ख़बरें

हनुमानताल में तालाब में उतराती मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश, मचा हड़कंप

Newsdesk

हनुमानताल में तालाब में उतराती मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश, मचा हड़कंप

Newsdesk

यूएन में भारत बोला- भारतीयों और अफगानों के बीच संबंध आधुनिक नक्शों और सीमाओं से भी पुराने

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading