17 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनहेडलाइंस

गदर 2 बनी सबसे तेज 450 करोड़ कमाने वाली फिल्म, पीछे रह गई पठान और बाहुबली

तीसरी सबसे बड़ी हिंदी फिल्म बन चुकी गदर 2 ने संडे को ऐसी कमाई की जिसने एक बार फिर से बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया। बड़ी स्क्रीन पर तारा सिंह का पाकिस्तानी एडवेंचर देखने के लिए संडे को एक बार फिर सिनेमाघरों में दर्शकों का ऐसा हुजूम उमड़ा कि गदर 2 ने फिर से एक दिन में रिकॉर्ड तोड़ कारोबार कर डाला। ज्ञातव्य है कि सिनेमाघरों में गदर 2 का तीसरा हफ्ता चल रहा है। 17वें दिन फिल्म ने जो कारोबार किया वो इस शुक्रवार को प्रदर्शित हुई आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल-2 भी नहीं कर सकी है। शुक्रवार-शनिवार सॉलिड कमाई के बाद गदर 2 ने संडे को एक बार फिर से बड़ा जंप लिया। शुक्रवार के 7 करोड़ के मुकाबले, शनिवार को फिल्म ने 80त्न से ज्यादा जंप लिया और 13.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया। रविवार को गदर 2 की कमाई में एक बार फिर से उछाल आया। शनिवार के मुकाबले 20त्न के करीब जंप के साथ सनी की फिल्म ने रविवार को 16.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।रविवार की कमाई के साथ गदर 2 का वीकेंड कलेक्शन 37 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गया है। तीसरे वीकेंड में इतनी बेहतरीन कमाई कई बड़ी-बड़ी फिल्मों को नसीब नहीं हुई है। दूसरे वीकेंड में 91 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाने वाली इस फिल्म का कलेक्शन, तीसरे वीकेंड में 60त्न से भी कम गिरा है जो बहुत बड़ी बात है।रविवार की कमाई से अब गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 450 करोड़ का पहाड़ जैसा माइलस्टोन पार कर लिया है। अब 17 दिन में फिल्म का कुल नेट इंडिया कलेक्शन 456.05 करोड़ रुपये हो गया है। बॉलीवुड के इतिहास में सिर्फ शाहरुख खान की पठान ही अभी तक ये कमाल कर पाई थी, जबकि इस विशाल आंकड़े को पार करने वाली हिंदी फिल्मों में पठान के साथ, एसएस. राजामौली की बाहुबली 2 (हिंदी) भी शामिल है। गदर 2 के खाते में एक बड़ी अचीवमेंट ये भी आई है कि ये सबसे तेज 450 करोड़ कमाने वाली फिल्म बन गई है। जहां शाहरुख की पठान को ये कमाल करने में 18 दिन का समय लगा था, वहीं बाहुबली 2 के हिंदी वर्जन को 450 करोड़ कमाने में 20 दिन लगे थे। गदर 2 से सनी देओल की खाते में ऐसे बड़े-बड़े रिकॉर्ड दर्ज हो रहे हैं, जिन्हें तोडऩे की कल्पना भी अगस्त 2023 से पहले किसी ने नहीं की होगी।अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ओएमजी 2 को पहले दिन से ही सनी देओल की गदर 2 से क्लैश का सामना करना पड़ा है. हालांकि सामाजिक इश्यू पर बनी इस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार कारोबार किया है. फिल्म की कमाई में तीसरे हफ्ते काफी गिरावट देखी गई थी लेकिन वीकेंड पर एक बार फिर ओएमजी 2 के कलेक्शन में थोड़ उछाल आया. तीसरे शनिवार को जहां ओएमजी 2 ने 3.15 करोड़ का कलेक्शन किया तो वहीं अब फिल्म की रिलीज के 17वें दिन यानी तीसरे रविवार की कमाई के शुरुआती आंकड़े भी आ गए हैं.रिपोर्ट के मुताबिक ओएमजी 2 ने रिलीज के 17वें दिन 3.65 करोड़ का कलेक्शन किया है. इसी के साथ ओएमजी 2 की 17 दिनों की कुल कमाई अब 135.02 करोड़ रुपये हो गई है. सनी देओल की फिल्म गदर 2 की कमाई का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. यहां तक कि 17वें दिन भी इसने लेटेस्ट रिलीज फिल्म ड्रीम गर्ल 2 से ज्यादा कलेक्शन किया है. वहीं ओएमजी 2 का तो अब गदर 2 के आगे दम निकल चुका है. इसी के साथ गदर 2 ने महज 17 दिनों में सबसे तेजी से 450 करोड़ का आंकड़ा पार कर नया कीर्तिमान सेट कर दिया है. इसने पठान का रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया है. बता दें कि पठान 18 दिनों में 450 करोड़ के कल्ब में शामिल हुई थी. वहीं अब गदर 2Ó 500 करोड़ क्लब में शामिल होने की ओर बढ़ रही है. फिल्म की कमाई की रफ्तार देखते हुए लग रहा है कि ये जल्द ही इस माइल्स स्टोन को भी पार कर लेगी.

अन्य ख़बरें

सेट पर झगड़े वाली धारणा पर राधिका आप्टे बोलीं-‘महिलाएं नहीं पुरुष होते हैं ज्यादा असुरक्षित

Newsdesk

रजनीकांत की फिल्म ‘धर्मन’ में हुई नयनतारा की एंट्री

Newsdesk

शेफ दामू को याद कर भावुक हुईं राम्या पांडियन, बोलीं- ‘आपकी प्यार भरी बातें और आशीर्वाद हमेशा याद आएंगे

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading