23.3 C
Jabalpur
August 31, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनशिक्षा

शिक्षक दिवस पर काजोल ने कहा, ‘मैं ऐसे गांव में पली-बढ़ी, जो मजबूत महिलाओं से भरा था’

नई दिल्ली, 5 सितंबर । शिक्षक दिवस पर एक्ट्रेस काजोल ने इंस्टाग्राम पर मंगलवार को एक रील शेयर की, जिसमें उनके कई इंटरव्यू की झलक दिखी। जिसमें वह गर्व से अपनी मां और अभिनेत्री तनुजा, अपनी नानी शोभना समर्थ, परदादी रतन बाई के बारे में बात कर रही हैं।

शोभना और रतन बाई दोनों भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की एक्ट्रेस थीं।

वीडियो में काजोल को यह कहते हुए देखा जा सकता है, ”मेरे सबसे बड़े गुरु के लिए, मेरी मां सुपर कूल हैं। मेरी मां ऑसम हैं और उनकी मां अमेजिंग हैं। जब मैं 5-6 साल की थी तब मेरी परदादी ने मुझे बुनाई करना सिखाया। उन्होंने मुझे हारमोनियम बजाना भी सिखाया।”

‘बाज़ीगर’ फेम एक्ट्रेस ने वीडियो को कैप्शन दिया, “मैं वास्तव में एक गांव में पली-बढ़ी हूं। वह गांव, जो एकदम कूल महिलाओं से भरा हुआ था। मैंने ठोकरें खाकर सीखा है, कोई भी बातें मेरे दिमाग में बैठाई नहीं गई है। मैं कितना भी धन्यवाद कर दूं, लेकिन वह कम ही है। अच्छा और बुरा और बीच का, सब मुझे सिखाई गई, जिनका स्कूल से कोई लेना-देना नहीं है।”

”इन सीखों का संबंध जीवन से था और वे तब काम आए, जब मुझे उनकी सबसे अधिक जरुरत थी। ज्यादातर बच्चों की तरह मैं भी किसी की नहीं सुनती थी, लेकिन सीखती थी और इसलिए वर्तमान में इतनी उभर पाई हूं। ये सीखना खत्म नहीं हुआ है।”

वर्कफ्रंट की बात करें तो काजोल को आखिरी बार ‘लस्ट स्टोरीज 2’ में ‘देवयानी’ के रूप में देखा गया था। उन्होंने डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीमिंग एक कानूनी ड्रामा ‘द ट्रायल : प्यार कानून धोखा’ में भी अभिनय किया।

उनकी अगली फिल्म ‘सरजमीं’ और ‘दो पत्ती’ हैं।

अन्य ख़बरें

सिंटा विवाद पर कुनिका सदानंद बोलीं- दूसरों पर हावी रहना चाहती हैं पूनम ढिल्लो

Newsdesk

हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Newsdesk

अनुपम खेर और किरण खेर ने मनाई 41वीं सालगिरह, एक्टर बोले-आपसी सम्मान है सबसे जरूरी 

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading