40.5 C
Jabalpur
April 29, 2026
सी टाइम्स
क्राइमहेडलाइंस

चोरी के शक में युवक को पीट-पीट कर मार डाला, तीन गिरफ्तार

गाजियाबाद, 8 सितंबर । गाजियाबाद में एक युवक को चोर समझकर कुछ लोगों ने पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस ने परिजनों के आरोप पर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

ये मामला थाना टीला मोड़ इलाके में बनी चौकी तुलसी निकेतन का है। चौकी के पास के बने गेट पर बीती रात करीब 8 बजे के आसपास एक शव पड़ा हुआ था। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे पुलिस ने जब छानबीन की तो पता चला 23 से 24 साल के अनिल नाम के युवक का यह शव है।

युवक के परिजनों ने पुलिस से शिकायत की है कि कुछ युवकों ने चोरी के शक में इसे इतना बुरी तरीके से पीटा कि इसकी मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है और अन्य की तलाश की जा रही है।

इस मामले को लेकर एसीपी शालीमार गार्डन ने बताया है की 7 सितंबर को पुलिस को थाना टीला मोड क्षेत्रान्तर्गत अनिल पुत्र पप्पू का शव पड़े होने की सूचना प्राप्त हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमाॅर्टम के लिए भिजवाया।  मृतक के परिवारजनों का आरोप है कि चोरी के शक मे अनिल को पीटा गया है। इससे उसकी मृत्यु हुई है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया।

इस मामले में पुलिस ने तीन मुख्य आरोपियों नौशाद, अखलाक और शुभान को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य लोगों की गिरफ्तार का प्रयास किया जा रहा है।

अन्य ख़बरें

50 लाख लेकर फरार ड्राइवर निकला मास्टरमाइंड—रिश्तेदारों संग रची साजिश, 7 आरोपी गिरफ्तार, करोड़ों की रिकवरी”

Newsdesk

हॉस्टल से गायब छात्र नागपुर में मिला—ऑनलाइन गेमिंग के जाल में फंसकर खुद ही रचा था ‘गायब होने’ का प्लान”

Newsdesk

जन्मदिन केक को लेकर हुआ विवाद, गोलीबारी में परिवार के 3 सदस्यों की मौत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading