September 3, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

बागेश्वर उपचुनाव: वोटों की गिनती शुरू, शुरुआती रुझान में कांग्रेस आगे

बागेश्वर, 8 सितंबर । पांच सितंबर को बागेश्वर उप चुनाव के लिए हुए  मतदान की गणना शुरू हो गई है। मैदान में उतरे पांच प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज होगा। पहला रुझान में नगर क्षेत्र में कांग्रेस 700 वोट से आगे है।

पोस्टल बैलेट की गिनती में बीजेपी आगे रही। पोस्टल बैलेट और ईटीपीबीएस (मतदान कार्मिक मतदान) के लिए 9-9 टेबल लगाई गई हैं। मतगणना स्थल पर 18 मतगणना सुपरवाइजर, 19 मतगणना सहायक, 23 माइक्रो ऑब्जर्वर तैनात हैं।

पोस्टल बैलेट की मतगणना के लिए 47, ईटीबीपीएस गणना के लिए 23 कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है। सामान्य प्रेक्षक राजेश कुमार की मौजूदगी में बृहस्पतिवार को मतगणना कार्मिकों और ऑब्जर्वर का दूसरा रेंडमाइजेशन किया गया।

अन्य ख़बरें

प्रधानमंत्री की तस्वीर हटाने के मामले में मनसे कार्यकर्ता आशीष साबले गिरफ्तार

Newsdesk

अदालत का फैसला, नवीन पटनायक और वीके पांडियन के खिलाफ दायर रिवीजन याचिका खारिज

Newsdesk

सीजेपी ने वापस लिया 5 सितंबर का प्रदर्शन, राशिद अल्वी ने पूछा- कौन सी शर्तें मानी गईं

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading