September 13, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनUncategorized

गैंगस्टर विकास दूबे पर बनी फिल्म का ट्रेलर जारी

लखनऊ, 21 अगस्त | गैंगस्टर विकास दुबे के जीवन पर आधारित फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली है। फिल्म का शीर्षक ‘प्रकाश दुबे कानपुर वाला’ है, जिसे गोल्डन बर्ड पिक्च र्स द्वारा निर्मित किया गया है। इसका ट्रेलर जारी कर दिया गया है। मारे गए गैंगस्टर विकास दुबे की तरह नजर आने वाले अभिनेता प्रमोद विक्रम सिंह फिल्म में प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं।

एक और गैंगस्टर अमर दुबे, जिसे फिल्म में समर के नाम से दिखाया जाएगा, उसकी भी ट्रेलर में एक महत्वपूर्ण उपस्थिति नजर आई है।

दिलचस्प बात यह है कि ट्रेलर में नजर आता है कि अमर दुबे और विकास दुबे की हत्या होती है न कि वे कथित मुठभेड़ में मरते हैं। फिल्म को आकाश सिंह गहरवार ने निर्देशित किया है।

इससे पहले, प्रसिद्ध फिल्म निर्माता हंसल मेहता ने कहा था कि वह गैंगस्टर के जीवन पर एक वेब सीरीज का निर्देशन करेंगे।

अन्य ख़बरें

हमें ऐसी कहानी चाहिए जो आज भी मायने रखने वाली साधारण और खूबसूरत बातों की याद दिलाएं: मानसी पारेख

Newsdesk

वन के बाद इन 5 फिल्मों में दिखेगा तमन्ना भाटिया का अलग अंदाज

Newsdesk

जम्मू-कश्मीर अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का समापन, 30 से अधिक देशों की 120 फिल्मों का हुआ प्रदर्शन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading