34.3 C
Jabalpur
June 10, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकवीडियोहेडलाइंस

जबलपुर : विधानसभा चुनाव का रंग जैसे-जैसे लोगों के सिर चढ़ने लगा है, वैसे वैसे संवेदनशील क्षेत्रों में राजनीतिक रंजिश भी सामने आनी शुरू हो गई है

जबलपुर : विधानसभा चुनाव का रंग जैसे-जैसे लोगों के सिर चढ़ने लगा है, वैसे वैसे संवेदनशील क्षेत्रों में राजनीतिक रंजिश भी सामने आनी शुरू हो गई है। मध्य प्रदेश में ऐसा ही संवेदनशील विधानसभा क्षेत्र पूर्व विधानसभा है, जहां सामान्य आपसी विवाद भी चुनावी दौर में राजनीतिक रंजिश की अफवाह में बदल जाती हैं। कुछ ऐसी ही वारदात कल रात हनुमान ताल थाना क्षेत्र भी घटित हुई, जब दो बच्चों के आपसी विवाद ने इतना तूल पकड़ा लिया कि, नौबत हाथापाई तक जा पहुंची, इस बीच दोनों परिवार के लोगों ने एक दूसरे पर जमकर पथराव किया। प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं कि, गोली चलने की आवाजें भी सुनी है, हालांकि पुलिस इस पूरे मामले को महज पड़ोसियों का आपसी विवाद बता रही है और पथराव होना तो स्वीकार करती है, लेकिन गोली चलने की पुष्टि नहीं करती। बताते हैं कि, झगड़ा उस समय हुआ जब दो बच्चे आपस में खेलते हुए लड़ पड़े, उनमें से एक बच्चे ने अपनी जेब में रखा चाकू निकाल लिया। इसके बाद संतोष अभिद्रा इसकी शिकायत लेकर दूसरे बच्चे के परिजन राजा घनघोरिया के घर पहुंचा, तो वह उल्टा उससे ही विवाद करने लगा। आपसी विवाद इतना बढ गयाकि, नौबत हाथापाई की भी आ गई। बताते हैं कि अभिद्रा पर राजा घंनघोरिया द्वारा गोली चलाई गई , जो उसके गाल में लगी और हॉस्पिटल में उसका इलाज किया जा रहा है। गोली अभी भी उसके गाल में धंसी हुई है। हालांकि पुलिस इस तरह की किसी भी घटना से इनकार कर रही है। मगर राजा घनघोरिया का राजनीतिक परिवार से जुडा होने के चलते इस पूरे मामले को दबाने की भी कवायद भी कहीं जा सकती है।

बाइट महादेव नागोतिया, थाना प्रभारी ,

बाइट विकी परिजन

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

अन्य ख़बरें

मादक पदार्थों के खिलाफ जबलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 42 किलो नशे का सामान जब्त, 7 आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

इंदौर से वसूली करने आए व्यापारी से लूट का खुलासा, 24 घंटे में 5 आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

राहुल गांधी और पाकिस्तान की भाषा में कोई अंतर नहीं दिखाई देता : नितेश राणे

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading