August 29, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीयहेडलाइंस

बिहार : भारत – नेपाल सीमा से अब तक 47 विदेशियों को विभिन्न मामले में किया गया गिरफ्तार

पटना, 22 सितंबर । भारत – नेपाल सीमा पर लगातार कड़ाई जारी है। पुलिस विभाग के आंकड़ों के मुताबिक इस साल मई तक 35 विदेशी लोगों को विभिन्न आरोपों में गिरफ्तार किया गया था, जो अब बढ़ कर 47 तक पहुंच गई है।

बिहार पुलिस मुख्यालय अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) जितेंद्र सिंह गंगवार ने शुक्रवार को बताया कि जनवरी से मई 2023 तक 35 विदेशी नागरिकों को भारत – नेपाल सीमा से गलत तरीके से घुसपैठ करते की गिरफ्तार किया गया था, लेकिन अगस्त तक यह संख्या बढ़ाकर 47 तक पहुंच गई है।

उन्होंने बताया कि सीमा से अवैध प्रवेश के मामले में 32 लोगों को गिरफ्तार किया गया जबकि सोना की तस्करी के आरोप में 6, एनडीपीएस और शराब तस्करी में 5, अवैध फॉरेन करेंसी मामले तथा अवैध हथियार तस्करी मामले में एक-एक और चोरी मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि इन 47 विदेशी नागरिकों में 12 देशों के लोग हैं। इनमें नेपाल, सूडान, म्यांमार, रुस, चेक गणराज्य, तिब्बत चीन, पूर्वी अफ्रीका युगांडा, उज़्बेकिस्तान, नाइजीरिया, बांग्लादेश एवं संयुक्त राज्य अमेरिका के नागरिक शामिल हैं।

उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले ही भारत नेपाल सीमा से उज़्बेकिस्तान की एक महिला को गिरफ्तार किया गया है।

अन्य ख़बरें

‘कृष्ण चेतना’ विश्व को एकजुट कर सकती है : आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत

Newsdesk

प्रधानमंत्री मोदी का राष्ट्रपति मिर्जियोयेव के निमंत्रण पर उज्बेकिस्तान का दौरा

Newsdesk

हॉकी के जादूगर ‘पद्म भूषण’ मेजर ध्यानचंद की जयंती पर सीएम योगी सहित कई मुख्यमंत्रियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading