November 4, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)हेडलाइंस

‘श्रावणी’ में आरती सिंह का ट्रांसफॉर्मेशन उड़ाएगा फैंस के होश

मुंबई, 20 सितंबर । शो ‘श्रावणी’ में चंद्रा की भूमिका निभाने वाली एक्ट्रेस आरती सिंह ने खुलासा किया है कि वह शो ‘श्रावणी’ में अपने किरदार को मिलने वाले बदलाव का इंतजार क्यों कर रही हैं।

पहले के एपिसोड में, चंद्रा का लुक हैवी एंब्रॉयडरी जैकेट के साथ ब्राइट कलर की साड़ी का था, जो घर की ठाकुरियन के रूप में उनकी भूमिका को प्रतिबिंबित करता था। उनके इस लुक के साथ हैवी जूलरी भी थे, जो उनकी प्रभावशाली उपस्थिति को बढ़ाते थे।

हालांकि, एक नए चैप्टर में चंद्रा में लुक में बदलाव देखा जाएगा। वह अब प्लेन शिफॉन साड़ी में नजर आएंगी। मिनिमल जूलरी का उनका चयन लुक का आर्कषक बना रहा है।

परिवर्तन के बारे में विस्तार से बताते हुए, आरती सिंह ने साझा किया: “मैं वास्तव में इस नए ट्रांसफॉर्मेशन के बारे में उत्साहित हूं और मुझे यह लुक पसंद आ रहा है। मेरा पिछला लुक काफी हैवी था, ढेर सारे आभूषणों से सजी हुई थी, लेकिन वह अपने आप में एक अनुभव था।”

”मुझे उम्मीद है कि यह नया रूप श्रावणी में मेरे किरदार में एक बहुत जरूरी बदलाव लाएगा। यह एक नया चैप्टर है, एक ऐसी कहानी के साथ जो दर्शकों को उनकी टीवी स्क्रीन से बांधे रखेगी।”

यह नाटक शेमारू उमंग पर प्रसारित होता है।

अन्य ख़बरें

‘वीडियो का मकसद जागरूकता फैलाना था’, दीपावली संदेश से जुड़े विवाद के बीच दीया मिर्जा की सफाई

Newsdesk

आलिया भट्ट ने छठी क्लास में शुरू कर दी थी डेटिंग, ‘कॉफी विद करण’ पर सुनाया था वाकया

Newsdesk

ईशान खट्टर: बाल कलाकार से लीड हीरो तक, जानें शिक्षा से लेकर फिल्मी करियर तक का सफर

Newsdesk

Leave a Comment