September 17, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयखेल

रोइंग में भारत के नाम दो सिल्वर और तीन कांस्य

हांगझोऊ, 25 सितंबर । भारत ने सोमवार को एशियाई खेलों की रोइंग प्रतियोगिता में दो और कांस्य पदक जीता। इसके साथ ही भारत ने दो रजत और तीन कांस्य पदक सहित कुल 5 पदकों के साथ नौकायन में अपना अभियान खत्म किया।

सोमवार को जसविंदर सिंह, भीम सिंह, पुनित कुमार और आशीष के भारतीय कॉक्सलेस फोर ने 6:10.81 समय के साथ उज्बेकिस्तान और चीन के बाद तीसरे स्थान पर रहे।

भारतीय दूसरे स्थान पर मजबूती से आगे बढ़े रहे थे लेकिन अंतिम कुछ क्षणों में चीन ने बाजी मार ली और रजत पदक हासिल कर लिया।

फूयांग वॉटर स्पोर्ट्स सेंटर में सोमवार को दूसरा कांस्य पुरुष क्वाड्रपल स्कल्स में आया, जिसमें सतनाम सिंह, परमिंदर सिंह, जकार खान और सुखमीत सिंह की भारतीय नाव 6:06.61 के समय के साथ तीसरे स्थान पर रही। चीन ने 6:02.65 के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता जबकि उज्बेकिस्तान ने 6:04.64 के समय के साथ रजत पदक जीता।

इस प्रकार भारत ने हांगझोऊ में 19वें एशियाई खेलों की रोइंग प्रतियोगिता पांच पदकों के साथ समाप्त की। उसने रविवार को अंतिम दिन तीन पदक जीते थे – दो रजत और एक कांस्य।

अन्य ख़बरें

जन्मदिन विशेष: आईपीएल ने तेज गेंदबाज मोहित शर्मा के करियर को दी बुलंदी

Newsdesk

फैक्ट चेक: ब्रिक्स सम्मेलन के बाद विश्व नेताओं के बीमार होने का दावा फर्जी, विदेश मंत्रालय ने किया अलर्ट

Newsdesk

ईरान ने की शी जिनपिंग के शांति सिद्धांतों की तारीफ, रणनीतिक संतुलन पर दिया जोर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading