June 26, 2026
सी टाइम्स
खेल

केविन ने छक्के से अपनी ही कार का शीशा तोड़ा

नई दिल्ली, 28 अगस्त | छक्का मारकर कोई अपनी ही कार का शीशा तोड़ सकता है? हां, आयरलैंड के बल्लेबाज केविन ओब्रायन ने हाल ही में डबलिन में खेले गए एक घरेलू टी-20 मैच के दौरान छक्के से अपनी ही कार की खिड़की का शीशा चकनाचूर कर दिया। क्रिकेट आयरलैंड ने अपने ट्वीट में इसकी जानकारी दी। ट्वीट में लिखा है, “केविन ओब्रायन ने जोरदार छक्का मारा और यकीन मानिए–इससे उनकी ही कार की खिड़की का शीशा टूट गया।”

टोयोटा लॉन्ग माइल ने भी इस घटना को लेकर ट्वीट किया। ब्रायन आयरलैंड में टोयोटा के ब्रांड एम्बेसेडर हैं। टोयोटा ने यह भी कहा कि वह केविन की कार के शीशे को फिर से नई स्थिति में ला देगी।

36 साल के केविन ने आयरलैंड के लिए तीन टेस्ट, 148 वनडे और 96 टी20 मैच खेले हैं और इनमें क्रमश: 258, 3592 औ्र 1672 रन बनाए हैं।

अन्य ख़बरें

विंबलडन: वो खिलाड़ी, जिन्होंने ‘ओपन एरा’ में सर्वाधिक विमेंस सिंगल्स खिताब जीते

Newsdesk

फीफा वर्ल्ड कप: ब्राजील ने स्कॉटलैंड को 3-0 से रौंदा, नॉकआउट स्टेज में बनाई जगह

Newsdesk

फीफा वर्ल्ड कप: मोरक्को ने बनाई नॉकआउट स्टेज में जगह, रोमांचक मुकाबले में हैती को 4-2 से हराया

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading