35.5 C
Jabalpur
May 29, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीयहेडलाइंस

रांची में दो युवकों को गोली मारी, एक की मौत, दूसरा गंभीर

रांची, 30 सितंबर । रांची के लापुंग थाना क्षेत्र के हुलसू गांव में अज्ञात बंदूकधारियों ने बीती रात दो युवकों को गोली मार दी। राजेश नामक युवक ने मौके पर दम तोड़ दिया, जबकि संदीप नामक युवक बुरी तरह जख्मी हुआ है, जिसे हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया है।

अपराधियों ने गांव में 30 से 40 राउंड अंधाधुंध फायरिंग कर दहशत फैला दी। हमले के पीछे कौन लोग हैं और इसकी वजह क्या है, यह फिलहाल साफ नहीं हो पाया है। आशंका जताई जा रही है कि इसके पीछे प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीएलएफआई (पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया) का हाथ हो सकता है।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि इसके पीछे आपसी रंजिश या प्रतिद्वंद्विता हो सकती है। ग्रामीण एसपी मनीष टोप्पो खुद मामले की जांच कर रहे हैं। बताया गया कि अपराधी बाइक पर सवार होकर आए थे। वारदात को अंजाम देने के बाद वे आराम से निकल गए। उनके जाने के बाद गांव के लोग घरों से निकले और घायल युवक संदीप को इलाज के लिए रिम्स रांची पहुंचाया।

अन्य ख़बरें

भारत को वैश्विक सेमीकंडक्टर हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम, नीति आयोग के फ्रंटियर टेक हब ने जारी किया 10 साल का रोडमैप

Newsdesk

माफिया अब खुली जीप में पिस्टल लहराते हुए किसी हिंदू को धमका नहीं सकता : सीएम योगी

Newsdesk

राहुल गांधी ने सीबीएसई के ओएसएम के लिए कॉन्ट्रैक्ट देने की प्रक्रिया में गड़बड़ियों के आरोप लगाए

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading