June 26, 2026
सी टाइम्स
व्यापार

पेट्रोल के दाम में फिर दूसरे दिन हुआ इजाफा, डीजल में स्थिरता

नई दिल्ली, 28 अगस्त | पेट्रोल के दाम में शुक्रवार को फिर लगातार दूसरे दिन इजाफा हो गया। लगातार दो दिनों में देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 21 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है, जबकि 16 अगस्त से लेकर अब तक दिल्ली में पेट्रोल के दाम में 1.51 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हुई है।

तेल विपणन कंपनियों ने शुक्रवार को दिल्ली में पेट्रोल के दाम में 11 पैसे, जबकि कोलकाता और मुंबई 10 पैसे और चेन्नई में नौ पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल की कीमत बढ़कर क्रमश: 81.94 रुपये, 83.43 रुपये, 88.58 रुपये और 84.91 रुपये प्रति लीटर हो गई है। चारों महानगरों में डीजल की कीमत भी पूर्ववत क्रमश: 73.56 रुपये, 77.06 रुपये, 80.11 रुपये और 78.86 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर बनी हुई है। उधर, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें सीमित दायरे में बनी हुई है।

अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार इंटर कांटिनेंटल एक्सचेंज (आईसीई) पर ब्रेंट क्रूड के नवंबर डिलीवरी अनुबंध में पिछले सत्र से महज 0.02 फीसदी की तेजी के साथ 45.61 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था। जबकि अमेरिकी लाइट क्रूड वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट यानी डब्ल्यूटीआई के अक्टूबर डिलीवरी वायदा अनुबंध में बीते सत्र से महज 0.07 फीसदी की कमजोरी के साथ 43.01 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था।

अन्य ख़बरें

लगातार दूसरे सत्र में तेजी के साथ हरे निशान में बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स में 109 अंकों की बढ़त

Newsdesk

एमओएसपीआई ने जीआरएएएम के साथ की साझेदारी, एम्बार्क इंडिया डेवलपमेंट फेलोशिप प्रस्ताव के तहत नियुक्त होंगे दो फेलो

Newsdesk

सरकार की पर्यटन योजनाओं से बदली देश की तस्वीर, टूरिज्म इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास पर हजारों करोड़ रुपए का निवेश

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading