June 24, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

अस्सी का दशक बेहद रंगीन, शानदार युग रहा है: वाणी कपूर

मुंबई, 29 अगस्त | वाणी कपूर आगामी फिल्म ‘बेलबॉटम’ की शूटिंग के लिए पूरी तरह तैयार हैं। खासतौर पर वह अपने लुक को लेकर बहुत उत्साहित हैं, जो कि 80 के दशक वाला है।

वाणी ने कहा, “मैं उत्साहित हूं कि लॉकडाउन के बाद फिर से काम शुरू करुंगी। हालांकि अब मैं बहुत व्यस्त रहने वाली हूं, लेकिन मैं बहुत खुश हूं। मुझे दो बहुत ही दिलचस्प प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बनने का मौका मिला है।”

वाणी ‘बेलबॉटम’ में अक्षय कुमार के साथ काम करने के अलावा अभिषेक कपूर की एक अनटाइटल्ड में भी हैं, जिसमें वह आयुष्मान खुराना के साथ हैं। पीरियड ड्रामा ‘शमशेरा’ भी उनके पास है, जिसमें रणबीर कपूर हैं।

लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘बेलबॉटम’ की तैयारी को लेकर कहा, “लॉकडाउन में डिजिटल प्लेटफॉर्म जूम कॉल के जरिए ही काम किया।”

‘बेलबॉटम’ सच्ची घटनाओं से प्रेरित फिल्म है। इसे रंजीत एम. तिवारी ने निर्देशित, किया है। फिल्म 80 के दशक पर आधारिक है और भारत के एक ऐसे नायक की कहानी बताती है, जिन्हें भुला दिया गया है।

वाणी ने कहा, “मेरे लिए अस्सी का दशक एक बेहद रंगीन, सुपर कूल युग है। उस समय की हिन्दी फिल्मों को देखना-पढ़ना भी मेरी रिसर्च का एक हिस्सा रहा, जो कि बेहद मजेदार रहा।”

अन्य ख़बरें

फीफा वल्र्ड कप में परफॉर्मेंस के बाद नोरा फतेही ने कहा, मैं खुशकिस्मत रही कि मुझे करियर में यादगार पल मिले

Newsdesk

हिस्ट्रीवर्स ने एआई सीरीज विक्रम बेताल का ऐलान किया, सनातनी इतिहास यूट्यूब चैनल पर होगा प्रीमियर

Newsdesk

ग्राम्य चिकित्सालय 2 का दमदार ट्रेलर जारी, निरहुआ के भोजपुरिया अंदाज ने जीता दिल

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading