27.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकवीडियोहेडलाइंस

जबलपुर, मध्य प्रदेश :- देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जबलपुर आगमन, राज्य में 12 हजार करोड़ रुपए की परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया है

जबलपुर, मध्य प्रदेश :– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “दुनिया के किसी भी देश में अगर रानी दुर्गावती जैसी कोई वीरांगना होती तो वो देश पूरी दुनिया में उछल-कूद करता। आजादी के बाद हमारे देश में भी यहीं होना चाहिए था, लेकिन हमारे महापुरुषों को भुला दिया गया।”
जबलपुर, मध्य प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “राज्य में 12 हजार करोड़ रुपए की परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया है। पानी और गैस की पाइपलाइन हो या फोर-लेन सड़क नेटवर्क, ये लाखों लोगों का जीवन बदल देगा। इससे किसानों को फायदा होगा और नए कारखाने लगेंगे। युवाओं को रोजगार मिलेगा।”
जबलपुर, मध्य प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “2014 के बाद जब आपने हमें सेवा का मौका दिया तो हमने कांग्रेस सरकार की उन भ्रष्ट व्यवस्थाओं को बदलने का अभियान चलाया। हमने तकनीक का इस्तेमाल करके करीब 11 करोड़ फर्जी नामों को सरकारी दस्तावेजों से हटाया। ये वो नाम थे, जिनका कभी जन्म ही नहीं हुआ था लेकिन सरकारी दफ्तर से खजाना लूटने का रास्ता बन गया था।”
जबलपुर, मध्य प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “रक्षाबंधन के पर्व पर भाई, बहन को कुछ भेंट देता है। रक्षाबंधन के पर्व पर हमारी सरकार ने सभी बहनों के लिए गैस सिलेंडर सस्ता कर दिया था। इस समय उज्ज्वला के लाभार्थी बहनों के लिए सिलेंडर 400 रुपए तक सस्ता किया गया और अब कुछ ही दिनों के बाद दुर्गापूजा, नवरात्रि, दशहरा और दिवाली… ये त्योहार आने वाले हैं तब ये मोदी सरकार ने उज्ज्वला का सिलेंडर कल ही एक बार और 100 रुपए सस्ता कर दिया है।”
जबलपुर, मध्य प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “मध्य प्रदेश आज एक ऐसे मुहाने पर जहां विकास की गति कोई रुकावट, कोई गिरावट 20-25 साल बाद भी नहीं लौटेगी। सबकुछ तबाह हो जाएगा। इसलिए विकास की गति को रुकने नहीं देना है, अटकने नहीं देना है। राज्य के 25 साल से कम उम्र के साथियों ने तो नया और प्रगति करता हुआ मध्य प्रदेश ही देखा है। ये उनकी जिम्मेदारी है कि आने वाले 25 साल में जब उनके बच्चे युवा होंगे तब उनके सामने विकसित और समृद्ध मध्य प्रदेश हो।”

अन्य ख़बरें

महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों से ही साकार होगा समरस समाज का सपना : योगी आदित्यनाथ

Newsdesk

अयोध्या में रामलला के दर्शन के समय में बड़ा बदलाव, एक नवंबर से सुबह चार बजे खुलेंगे मंदिर के कपाट

Newsdesk

महाकौशल दौरे पर 28 को आ रहे प्रवीण तोगड़िया, तैयारी तेज

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading