April 18, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

उप्र के बहराइच हाइवे पर भीषण सड़क दुर्घटना, 5 की मौत

बहराइच, 31 अगस्त | उत्तर प्रदेश के बहराइच में सोमवार को गोंडा हाईवे पर एक ट्रैवलर वाहन पीछे से ट्रक में जा घुसा। हादसे में 5 मजदूरों की मौत हो गई। जबकि 11 लोग लोग घायल हो गये हैं। अतरिक्त पुलिस अधीक्षक ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि गोंडा-बहराइच राजमार्ग पर पयागपुर थाना क्षेत्र के चौराहे के पास खड़े ट्रक से एक ट्रैवलर की टक्कर हो गई, जिसमें 5 की मौत हो गयी और 11 लोग घायल हो गये। सभी मजदूर थे। वो बिहार से अंबाला जा रहे थे। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रैवलर की रफ्तार इतनी तेज थी कि किसी को संभलने का मौका नहीं मिला। अभी मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। हादसे में टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि आस पास के गांवों के तमाम लोग मौके पर जमा हो गए। घटना की सूचना पाकर प्रशासन के तमाम आला अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंच गये। घटनास्थल पर ही मरने वाले दो लोगों के चेहरे तक पहचान में नहीं आ रहे थे।

अन्य ख़बरें

अयोध्या एयरपोर्ट पर आतंकी खतरे से निपटने के लिए मॉक ड्रिल

Newsdesk

बजट सत्र में 109.87 प्रतिशत कामकाज, 117 प्रश्न पूछे, पीएम व केंद्रीय मंत्रियों ने दिए वक्तव्य

Newsdesk

आईपीएल 2026: केकेआर पर जीत के साथ ‘टॉप-4’ में जीटी, शुभमन गिल के सिर पर सजा ऑरेंज कैप

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading