30.2 C
Jabalpur
June 18, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकवीडियो

बिजली बिल बकायेदारों पर सख्ती: ठक्कर ग्राम में कुर्की, घरों से फ्रिज-टीवी जब्त

जबलपुर। शहर में बिजली विभाग ने बकायेदार उपभोक्ताओं के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए कुर्की की कार्रवाई तेज कर दी है। लगातार नोटिस और समझाइश के बावजूद बिल जमा न करने वालों पर अब विभाग सीधे कार्रवाई कर रहा है।

गुरुवार को विभागीय टीम ठक्कर ग्राम पहुंची, जहां दो बकायेदार उपभोक्ताओं के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार, रोशन जमीर पर 62,582 रुपये और अजय शर्मा पर 27,081 रुपये का बिजली बिल बकाया था। बार-बार नोटिस दिए जाने के बावजूद भुगतान न करने पर टीम ने उनके घर से फ्रिज, टीवी और बाइक जब्त कर ली।

अधिकारियों ने बताया कि रोशन जमीर ने अगस्त 2018 से बिजली बिल का भुगतान नहीं किया था। कई बार चेतावनी और अवसर देने के बाद भी अनदेखी करने पर धारा 147 के तहत यह कार्रवाई की गई।

बिजली विभाग का कहना है कि सरकार की समाधान योजना के तहत उपभोक्ताओं को कम राशि में बकाया निपटाने का अवसर दिया जा रहा है, लेकिन इसके बावजूद कई लोग भुगतान नहीं कर रहे हैं।

विभाग ने ऐसे सभी बकायेदारों की सूची तैयार कर ली है और चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में अन्य उपभोक्ताओं के खिलाफ भी इसी तरह की कुर्की कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शहर की कुछ गरीब बस्तियों में बकाया होने के बावजूद फिलहाल सख्त कार्रवाई नहीं की जा रही है, बल्कि वहां के लोगों को समझाइश देकर बिल जमा करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

अन्य ख़बरें

‘लोकतंत्र में कोई संस्था जवाबदेही से ऊपर नहीं’, दिग्विजय सिंह ने प्रियंक खड़गे के सवालों का किया समर्थन

Newsdesk

बिजुरी नगर पालिका का लोक कल्याण शिविर बना जनसेवा का केंद्र, सैकड़ों हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ

Newsdesk

चित्रकूट धाम से आए 72 वर्षीय बुजुर्ग संत ने 2 घंटे  बिताए मड़फा तालाब सामतपुर में शवासन मुद्रा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading