42 C
Jabalpur
April 19, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

स्वच्छता सर्वेक्षण 2026, जन-आंदोलन बना स्वच्छता अभियान,स्कूली बच्चों और नागरिकों ने रैली निकाल कर दिया प्लास्टिक मुक्त जबलपुर का संदेश

*

जबलपुर | दिनांक 17 अप्रैल, 2026 नगर  निगम द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 के अंतर्गत शहर को स्वच्छ, सुंदर और पॉलीथीन मुक्त बनाने की दिशा में निरंतर प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार के दिशा-निर्देशानुसार, संभाग क्रमांक 08 के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 45 में एक विशाल स्वच्छता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस आयोजन की खास बात यह रही कि इसमें स्कूली बच्चों के साथ-साथ शहर के प्रबुद्ध नागरिकों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और स्वच्छता को एक जन-आंदोलन का रूप दिया।
*सुंदर दिखे शहर अपना का गूंजा स्वर*
रैली के दौरान बच्चों और नागरिकों ने गगनभेदी नारों के साथ क्षेत्र का भ्रमण किया। रैली में मुख्य रूप से स्वच्छता अपनाएं – बीमारी भगाएं और सिंगल यूज़ प्लास्टिक छोड़ें जैसे संदेशों के माध्यम से आमजन को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। निगमायुक्त के निर्देश पर सक्रिय निगम की आई.सी.ई.  टीम के सदस्यों ने नागरिकों को सिंगल यूज़ प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी और कपड़े के थैले के उपयोग के लिए प्रेरित किया।
स्वच्छता अभियान को लेकर नागरिकों में दिख रहा उत्साह इस बात का प्रमाण है कि जबलपुर अब स्वच्छता रैंकिंग में शीर्ष स्थान प्राप्त करने की ओर अग्रसर है। वार्ड 45 में आयोजित इस रैली में बच्चों ने न केवल स्वच्छता की शपथ ली, बल्कि दुकानदारों और राहगीरों से अपील की कि वे कचरा सिर्फ डस्टबिन में ही डालें ।

अन्य ख़बरें

विपक्ष ने महिलाओं की गरिमा को पहुंचाया ठेस, मौका परस्ती का दिया सर्वोच्च उदाहरणः मोहन यादव

Newsdesk

आईएमए हाउस में “नारी शक्ति वंदन समारोह” का भव्य आयोजन

Newsdesk

भगवान परशुराम प्राकट्योत्सव की पूर्व संध्या पर जबलपुर में भव्य शोभायात्रा,

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading