28.7 C
Jabalpur
April 17, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

मतपत्र से मतदान नहीं हुए तो 2024 का चुनाव अंतिम होगा: दिग्विजय सिंह

भोपाल, 31 अगस्त | मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने चुनाव में ईवीएम के उपयोग पर सवाल उठाए हैं और कहा है कि अगर मतपत्र की तरफ वापस नहीं लौटे तो वर्ष 2024 में होने वाला संसद का चुनाव आखिरी चुनाव हो सकता है। पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने सोमवार को ट्वीट करते हुए ब्रिटिश लेखक केरोल जेने केडवाल्डर के बयान पर सहमति जताते हुए कहा, आप बिलकुल सही कह रही हैं मैडम, भारत में ईवीएम टेक्नोलॉजी के माध्यम से संसद चुनाव में बड़े पैमाने पर धांधली करके भारतीय लोकतंत्र को नष्ट किया जा रहा है। वर्ष 2024 के संसद (लोकसभा) का चुनाव भारत का आखिरी चुनाव हो सकता है। अगर हम भारतीय, मतपत्र के लिए वापस जाने के लिए नहीं उठते हैं।

ब्रिटिश लेखक केरोल जेने केडवाल्डर के उस बयान को भी दिग्विजय सिंह ने टैग किया है जिसमें वे कह रही हैं कि फेसबुक एक घातक वैश्विक शक्ति है जो उदार लोकतंत्र को नष्ट कर रही है।

अन्य ख़बरें

दिल्ली: राष्ट्रपति भवन में 18 अप्रैल को ‘चेंज ऑफ गार्ड’ समारोह नहीं होगा

Newsdesk

मध्य प्रदेश: श्योपुर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चार महिलाओं की मौत

Newsdesk

हिमाचल हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: ट्राउट मछलियों के संरक्षण के लिए 12 लाख रुपये देने का आदेश

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading