November 4, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

राजस्थान में कंटेनमेंट जोन में जारी रहेगा लॉकडाउन

जयपुर, 31 अगस्त | केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अनलॉक 4 की गाइडलाइंस का एलान कर दिया है, लेकिन राजस्थान सरकार का कहना है कि कंटेनमेंट जोन में आने वाले 30 सितंबर तक लॉकडाउन जारी रहेगा। ऐसे इलाकों में बच्चों के आने-जाने पर सख्त पाबंदी जारी रहेगी।

राजस्थान सरकार के मुताबिक स्कूल, कॉलेज या फिर किसी भी तरह के शिक्षण संस्थानों को 30 सिंतबर तक खोलने की इजाजत नहीं होगी। हालांकि इस दौरान ऑन लाइन और डिस्टेंस एजुकेशन को बढ़ावा दिया जाएगा।

राज्य की गाइडलाइंस के मुताबिक नौवीं क्लास से लेकर बारहवीं क्लास तक के बच्चे स्कूल जा सकते हैं, लेकिन उन्ही स्कूलों में जो कंटेनमेंट जोन में नहीं हैं। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखने की खास हिदायत भी दी गई है।

अन्य ख़बरें

उल्लास-उमंग के पर्वों में न हो कोई अप्रिय घटना, सौहार्द और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: सीएम योगी

Newsdesk

मणिपुर में कानून-व्यवस्था पर सीएम खेमचंद सिंह सख्त, हिंसा में शामिल सशस्त्र समूहों पर लगेगा यूएपीए

Newsdesk

पश्चिम एशिया संघर्ष में 23 भारतीयों की मौत, विदेश मंत्रालय ने नाविकों की सुरक्षा पर जताई चिंता

Newsdesk

Leave a Comment