37.9 C
Jabalpur
April 22, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

विधानसभा चुनाव के कारण राजस्थान के पुष्कर मेले का कार्यक्रम बदला गया

जयपुर, 21 अक्टूबर । राज्य में 25 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजस्थान के पुष्कर पशु मेले का कार्यक्रम बदल दिया गया है।

मेला अब 14 नवंबर को शुरू होगा और 20 नवंबर को समाप्त होगा।

पहले यह 14 नवंबर को शुरू होकर 29 नवंबर तक चलने वाला था।

पशुपालन विभाग ने आगामी मेले के लिए कार्यक्रमों की संभावित सूची भी जारी कर दी है।

विभाग के संयुक्त निदेशक नवीन परिहार ने बताया कि 13 अक्टूबर को जिला कलक्टर की अध्यक्षता में हुई मेला सलाहकार समिति की बैठक में मेला 14 से 20 नवंबर तक आयोजित करने का निर्णय लिया गया था।

उन्होंने कहा कि ऐसा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर किया गया है, ताकि मतदान प्रतिशत प्रभावित न हो।

हालांकि इस बार मेले में कोई सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं होंगे।

अन्य ख़बरें

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में महेंद्र सिंह धोनी वापसी करने के लिए पूरी तरह से तैयार

Newsdesk

सिवान में पुलिसकर्मियों का वीडियो वायरल होने के बाद एसआई व महिला सिपाही निलंबित

Newsdesk

वर्ल्ड अर्थ डे 2026 : ‘हमारी शक्ति हमारा ग्रह’, बढ़ते जलवायु संकट के बीच पृथ्वी दिवस अहम

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading