19.3 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

राजस्थान चुनाव : भाजपा ने जारी की 83 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, वसुंधरा राजे झालरापाटन से लड़ेंगी चुनाव

नई दिल्ली, 21 अक्टूबर । भाजपा ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए अपने 83 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। पार्टी ने राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया को उनके वर्तमान विधान सभा सीट झालरापाटन से ही चुनावी मैदान में उतारा है।

आपको बता दें कि भाजपा की वर्तमान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया प्रदेश की झालरापाटन विधान सभा से वर्ष 2003, 2008, 2013 और 2018 में लगातार चार बार चुनाव जीत चुकी हैं।

भाजपा ने हाल ही में कांग्रेस छोड़कर पार्टी में शामिल होने वाली ज्योति मिर्धा को नागौर विधान सभा सीट से एवं इसी सप्ताह 17 अक्टूबर को भाजपा में शामिल होने वाले महाराणा प्रताप के वंशज विश्वराज सिंह मेवाड़ को नाथद्वारा से उम्मीदवार घोषित किया है।

अन्य उम्मीदवारों की बात करें तो भाजपा ने शनिवार को जारी अपनी दूसरी लिस्ट में सिद्धि कुमारी को बीकानेर पूर्व, राजेंद्र राठौड़ को तारानगर, संतोष अहलावत को सुरजगढ़, सतीश पुनिया को अम्बेर, कालीचरण सराफ को मालवीय नगर, हेम सिंह भड़ाना को थानागाजी, नरपत सिंह राजवी को चित्तौड़गढ़, दीप्ति महेश्वरी को राजसमंद और गोविंद रानीपुरिया को मनोहर थाना से उम्मीदवार घोषित किया है।

इससे पहले, भाजपा ने राजस्थान के लिए अपनी पहली लिस्ट 9 अक्टूबर को जारी की थी, जिसमें पार्टी ने 41 उम्मीदवारों की घोषणा की थी। दूसरी लिस्ट के 83 उम्मीदवारों को मिलाकर पार्टी अब तक राजस्थान के कुल 124 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर चुकी है।

अन्य ख़बरें

जल, थल व वायुसेना के लिए 2.12 लाख करोड़ रुपए के रक्षा सौदों को मंजूरी

Newsdesk

अब समय आ गया है कि साउथ अफ्रीका आईसीसी के बड़े मंच पर फिर से शानदार प्रदर्शन करे : क्लूजनर

Newsdesk

असम: गुवाहाटी में गोलीबारी, 6 लोगों की मौत, कई घायल

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading