40.5 C
Jabalpur
April 27, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंसहेल्थ एंड साइंस

देश में कोविड-19 से एक दिन में सर्वाधिक 1,133 मौतें

नई दिल्ली, 8 सितम्बर | दुनिया एक दिन में 90 हजार से अधिक मामले दर्ज कर सर्वाधिक एकदिवसीय मामलों का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद भारत ने मंगलवार को एक दिन में सर्वाधिक 1,133 मौतें दर्ज कीं। इन्हीं 24 घंटों में देश में 75,809 नए मामले भी सामने आए। इससे पहले एक ही दिन में वायरस के कारण सबसे अधिक 1,129 मौतें 23 जुलाई को दर्ज हुईं थीं।

भारत अब दुनिया में अमेरिका के बाद दूसरा सबसे अधिक प्रभावित देश है। देश में 30 जनवरी को कोविड का पहला मामला दर्ज होने के बाद से अब तक 42,80,442 मामले दर्ज हो चुके हैं। वहीं अमेरिका में अब तक 63,00,431 मामले और 1,89,206 मौतें दर्ज हुई हैं।

देश में कुल 42,04,613 मामलों में से 8,836,97 सक्रिय मामले हैं। वहीं 33,23,950 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं और 72,775 लोग इस वायरस के खिलाफ जंग हार गए हैं।

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक रिकवरी दर 77.65 प्रतिशत के उच्च स्तर पर है और मृत्यु दर 1.70 प्रतिशत है।

महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, कुल सक्रिय मामलों के 62 फीसदी मामले केवल इन पांच राज्यों में हैं।

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के आंकड़ों के अनुसार, भारत ने सोमवार को एक ही दिन में रिकॉर्ड 10,98,621 परीक्षण किए, जिसके बाद अब तक परीक्षणों की कुल संख्या 5,06,50,128 हो गई है।

अन्य ख़बरें

राज्यसभा का सियासी गणित, ‘आप’ के 7 पूर्व नेता आधिकारिक तौर पर हुए भाजपा सांसद

Newsdesk

बैरकपुर रैली में पीएम मोदी ने अंग, बंग, कलिंग को बताया देश की समृद्धि का आधार, बोले-4 मई के बाद फिर आऊंगा बंगाल

Newsdesk

हर बच्चे के सपने को मिले उड़ान’: डॉ. प्रीति अदाणी ने मनाया अदाणी पब्लिक स्कूल मुंद्रा के 25 वर्ष पूरे होने का जश्न

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading