May 4, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

बस से कूदे यात्री, आग लगने से बालोद रोड में हड़कंप

बालोद, 27 अप्रैल  शादियों के सीजन के बीच सड़क दुर्घटनाएं भी सामने आ रहीं हैं. बालोद जिले में भी उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सड़क के बीच बाराती बस में अचानक आग लग गई. घटना से मौजूद बारातियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. देखते ही देखते बस में पूरी तरह आग लग गई. जानकारी के मुताबिक, शर्मा ट्रेवल्स की बस बारातियों को कांकेर जिले के अरौद गांव से लेकर बालोद जिले के बडग़ांव आ रही थी. जैसे ही बस पुरुर थाना क्षेत्र के जगतरा मंदिर के पास पहुंची अचानक आग लग गई. गनीमत रही कि बस में मौजूद लोगों ने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई, जिससे जनहानि होने से टल गई. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी है. फिलहाल आग कैसे लगी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है. हालांकि शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है.

 

अन्य ख़बरें

नवनियुक्त जेडीए अध्यक्ष संदीप जैन ने मुख्यमंत्री से की भेंट, जताया आभार

Newsdesk

काल वैशाखी ने बदला मौसम का मिजाज

Newsdesk

जन सुरक्षा सर्वोपरि: लाइफ जैकेट अनिवार्य, गौरीघाट पर सख्ती

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading