शिमला, 8 सितंबर | बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की मुंबई यात्रा में देरी हो सकती है, क्योंकि मंगलवार को हिमाचल प्रदेश में उन्होंने जो कोरोनोवायरस जांच के लिए सैंपल दिए थे, वह फेल हो गए हैं। हालांकि, उनकी बहन और सहायक की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
मंडी शहर में तैनात एक सरकारी डॉक्टर ने आईएएनएस को बताया, “कंगना का कोरोनोवायरस सैंपल फेल हो गया है। बुधवार को दूसरा सैंपल लिया जाएगा।”
अभिनेत्री अपने मंडी जिले में अपने पैतृक घर में हैं।


