36.5 C
Jabalpur
May 14, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

संत शिरोमणि सतगुरु कबीर साहेब पर अभद्र टिप्पणी से नाराज कबीर पंथी



मंगलवार को सिटी कोतवाली में कार्यवाही के लिए ज्ञापन सौंपा

डिंडौरी सी टाइम्स । मंगलवार को सिटी कोतवाली में (एसकेडीव्ही )सतगुरु कबीर धर्मदास वंशावली मिशन और समस्त कबीर पंथियों ने इष्ट सद्गुरु कबीर साहेब के बारे मे सोशल मीडिया में अभद्र टिप्पणी से नाराज होकर कार्यवाही की मांग को लेकर एस आई भीपेंद्र पाठक को शिकायत पत्र सौंपकर कार्यवाही की मांग की है।सदगुरू पर अभद्र टिप्पणी बर्दाश्त नहीं कार्यवाही करने की पुलिस से मांग की है। मध्यप्रदेश एसकेडीवी मिशन राज्य उपप्रतिनिधि वंदना मानिकपुरी  ने बताया कि 4 मई को प्रभु नारायण परमार पिता बाबू राम परमार ग्राम बामौरा तहसील एवं जिला उज्जैन के थाना चितावन जवासिया निवासी ने सोशल मीडिया में हमारे इष्ट सदगुरु कबीर साहब के बारे में अभद्र भाषा में टिप्पणी करते हुए लिखा है।जो कि ,जगत कल्याणकारी सतगुरु कबीर साहब को अपमानित एवं अभद्र तथा धार्मिक भावनाओं को भड़काने जैसा है,कबीर पंथ को मानने वालों की भावनाएं आहत हुई है।ऐसे टिप्पणी करने वाले पर कानूनी कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार किया जाए।शिकायत सौंपने के दौरान वंदना मानिकपुरी,प्रशांत चंदेल, जागेश्वर टाडिया, एडवोकेट गम्भीर दास महंत,यशवंश सोनवानी रेखा मानिकपुरी , संगीता सोनवानी, शांति पड़वार,मुनेश कुमार बेलिया,केश लाल ब्यौहार, मनीराम सहित एसकेडीवी जिला प्रतिनिधि और समस्त कबीर पंथी मौजूद रहे।

————————————————–

अन्य ख़बरें

सशस्त्र सेना झण्डा दिवस निधि में सराहनीय योगदान पर कलेक्टर को मिला प्रशंसा पत्र

Newsdesk

उड़द एवं मूंग फसल प्रक्षेत्र दिवस का आयोजन

Newsdesk

जनसुनवाई में अनाथ बच्चों को मिला सहारा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading