26.5 C
Jabalpur
September 12, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनराष्ट्रीय

कंगना का ऑफिस ढहाए जाने की हिमाचल के मुख्यमंत्री ने की निंदा

शिमला, 10 सितंबर | हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने बुधवार को मुंबई में बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत का ऑफिस ढहाए जाने के लेकर विधानसभा में निंदा की। यह मुद्दा शुरुआत में विधानसभा में निर्दलीय सदस्य होशियार सिंह के माध्यम से उठाया गया था। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट के रोक लगाए जाने से पहले कंगना का घर ढहा दिया गया।

उन्होंने कहा, “वह हिमाचल प्रदेश की बेटी हैं और मुख्यमंत्री ने शिवसेना सरकार से उनकी जान को खतरा होने के कारण उन्हें सुरक्षा प्रदान की थी।”

उनका जवाब देते हुए, मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि अभिनेत्री के पिता भी उनसे मिले और उनकी सुरक्षा के बारे में चिंता व्यक्त की।

मुख्यमंत्री ने कहा, “हमने मनाली में उनके आवास के बाहर सुरक्षा मुहैया कराई है।”

उन्होंने इस घटना को बेहद निंदनीय बताते हुए कहा कि राज्य सरकार महाराष्ट्र सरकार से अपील करेगी कि वह उन्हें उचित सुरक्षा मुहैया कराएं।

अन्य ख़बरें

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए 7 साल बाद आ रहे भारत

Newsdesk

18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की आज से नई दिल्ली में होगी शुरुआत, दो दिन तक चलेगा मंथन

Newsdesk

अमेरिकी मीडिया की नजर में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में बदलता समीकरण

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading