27.5 C
Jabalpur
September 1, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

जापान में हिंसक झड़प, तीन घायल

जापान के पश्चिमी शहर टोक्यो मेट्रोपोलिस में बुधवार को हुयी हिंसक झड़प में तीन लोग घायल हो गये।
टोक्यो मेट्रोपॉलिटन पुलिस विभाग के अनुसार यह घटना हिनो शहर में तमा नदी पर फैले हिनो ब्रिज के पास बुधवार को स्थानीय समयानुसार तड़के चार बजे के आसपास हुयी। एक प्रत्यक्षदर्शी ने पुलिस को फोन करके घटना की जानकारी दी।
इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे, तो वहां तीन लोगों को बेहोशी की हालत में पाया। घायलों की उम्र लगभग 20 से 30 वर्ष के बीच है। ये लोग नदी के किनारे और पास के चौराहे पर खून से लथपथ और बेहोशी की हालत में पाये गये।
पुलिस ने कहा कि तीनों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जिनमें से एक की हालत गंभीर है और वह अभी भी बेहोश है।
अधिकारियों ने कहा कि हमले के मामले में शामिल दो व्यक्ति घटनास्थल से भाग गए थे। वहीं पुलिस विभाग का कहना है कि यह झड़प एक ही संगठित अपराध समूह से जुड़े सदस्यों के बीच हुयी थी।
घटना के लगभग 30 मिनट बाद, संगठित अपराध से जुड़े 30 साल के एक व्यक्ति को तचीकावा शहर में, घटनास्थल से लगभग 1.3 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में स्थित एक स्टोर में उसके पेट से खून बहता हुआ पाया गया।
पुलिस दोनों घटनाओं के बीच किसी संभावित संबंध की भी जांच कर रही है।

अन्य ख़बरें

आतंकवाद के खात्मे’ से लेकर ‘एससीओ पूंजी’ तक, जानें पीएम मोदी के संबोधन की अहम बातें

Newsdesk

आतंकवाद के पूरे इकोसिस्टम को ध्वस्त करना जरूरी: एससीओ समिट में पीएम मोदी

Newsdesk

एससीओ शिखर सम्मेलन: बिश्केक में प्रधानमंत्री मोदी ने शी जिनपिंग से की मुलाकात

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading