32.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनमनोरंजन (रीजनल)हेडलाइंस

प्रभास की सालार की रिलीज तारीख में नहीं होगा बदलाव, शाहरुख की डंकी से भिड़ंत तय

प्रभास आजकल अपनी आगामी फिल्म सालार को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी और टिकट खिड़की पर इसका सामना शाहरुख खान की डंकी से होगा। हालांकि, पिछले कुछ दिनों ऐसी चर्चा है कि निर्माता सालार की रिलीज तारीख में बदलाव करने की योजना बना रहे हैं, लेकिन इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। सालार अपनी निर्धारित रिलीज की तारीख 22 दिसंबर पर ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी।रिपोर्ट के मुताबिक, सालार और डंकी के बीच 22 दिसंबर को भिड़ंत होना तय है। प्रभास की फिल्म का ट्रेलर नवंबर के अंत तक जारी किया जाएगा और इसका टीजर पहले ही सामने आ चुका है। दूसरी ओर, शाहरुख की डंकी की बात करें तो फिल्म का पहला टीजर किंग खान के जन्मदिन पर रिलीज किया गया था, जिसे सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया गया।अब दर्शक डंकी के ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं।सालार का निर्देशन प्रशांत नील ने किया है, जबकि इसके निर्माण का जिम्मा विजय किरगंदुर ने संभाला है।फिल्म में श्रुति हासन, टीनू आनंद, श्रिया रेड्डी और जगपति बाबू भी अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं।दूसरी ओर, डंकी का निर्देशन जाने-माने निर्देशक राजकुमार हिरानी कर रहे हैं। इसमें शाहरुख के साथ पहली बार तापसी पन्नू नजर आएंगी।यह फिल्म राजकुमार हिरानी फिल्म्स और शाहरुख की प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज के बैनर तले बन रही है।

अन्य ख़बरें

रजनीकांत की फिल्म ‘धर्मन’ में हुई नयनतारा की एंट्री

Newsdesk

शेफ दामू को याद कर भावुक हुईं राम्या पांडियन, बोलीं- ‘आपकी प्यार भरी बातें और आशीर्वाद हमेशा याद आएंगे

Newsdesk

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading