31 C
Jabalpur
April 25, 2026
सी टाइम्स
क्राइम

कर्नाटक के मंदिर में 3 पुजारी की हत्या

बेंगलुरू, 11 सितम्बर | कर्नाटक के मांड्या जिले के श्री अरकेश्वर मंदिर के प्रांगण में शुक्रवार को तीन पुजारियों की नृशंस हत्या कर दी गई। पुलिस ने इसकी जानकारी दी है।

यह घटना मांड्या में गट्टालु गांव की है, जो बेंगलुरू से कुछ सौ किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

पुलिस ने कहा कि पुजारियों के सिर पत्थरों से कुचल दिए गए हैं। इसके बाद हमलावरों ने मंदिर में मौजूद तीन दानपात्रों को तोड़कर उसमें से पैसे निकालकर भाग खड़े हुए। अपने पीछे ये बस कुछ सिक्के छोड़ गए थे।

पुलिस ने तीन पुजारियों की पहचान गणेश, प्रकाश और आनंद के रूप में की है।

पुलिस के अनुसार, सबसे पहले ग्रामीणों की नजर शवों पर पड़ी। सुबह-सुबह जब उन्होंने मंदिर के दरवाजे को आधा खुला हुआ देखा, तभी उन्हें कुछ गलत होने का शक हुआ।

पुलिस ने बताया, “ग्रामीणों ने परिसर में प्रवेश करते ही पुजारियों के शवों को खून से लथपथ देखा और इसके साथ ही उनकी नजर चारों ओर बिखरे हुए पत्थरों पर भी पड़ी।”

पुलिस ने कहा कि ये पुजारी मंदिर परिसर में देवताओं के साथ-साथ हुंडियों की रक्षा करने के लिए सोते थे।

यह मंदिर मुजराई विभाग (धार्मिक और धर्मार्थ विभाग) के अंतर्गत आता है और अपने संग्रह के चलते यह ‘बी’ श्रेणी में शुमार है।

पुलिस को शक है कि हमलावर तीन से अधिक हो सकते हैं और वे नकदी और कीमती सामानों को लूटने के मकसद से आए होंगे।

इस बीच, मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा ने मृतकों के परिवार को पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की और कहा कि राज्य सरकार जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार करेगी।

अन्य ख़बरें

जबलपुर: हनुमानताल में जुए के फड़ पर छापा, 10 जुआड़ी गिरफ्तार, 50 हजार से अधिक नगदी जब्त

Newsdesk

जबलपुर-मंडला रोड पर चक्काजाम: युवक की मौत के बाद ग्रामीणों का उग्र प्रदर्शन, जांच का आश्वासन

Newsdesk

जबलपुर: रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना, नाबालिग भतीजी से दुष्कर्म के आरोप में चाचा गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading