September 17, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेल्थ एंड साइंस

ओडिशा में एक दिन में कोरोना के सर्वाधिक 3,996 मामले, एक और मंत्री संक्रमित

भुवनेश्वर, 11 सितम्बर | ओडिशा में पिछले 24 घंटों में एक मंत्री समेत 3,996 लोग कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए जो अब तक के दैनिक मामलों में सबसे ज्यादा है। इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या 1,43,117 हो गई है। शुक्रवार को राज्य के स्वास्थ्य अधिकारियों ने ये जानकारी दी। ओडिशा में फिलहाल 34,458 एक्टिव मामले हैं, जबकि 1,08,001 लोग इस संक्रमण से उबर चुके हैं।

ओडिशा की महिला एवं बाल विकास मंत्री तुकुनी साहू कोरोनावायरस पॉजिटिव पाई गई हैं। साहू ने ट्विटर पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि वो फिलहाल होम आइसोलेशन में हैं और उनकी स्थिति ठीक है। उन्होंने संपर्क में आने वाले सभी लोगों से टेस्ट कराने और अपने-आप को अलग-थलग कर लेने की अपील की।

राज्य में 14 नई मौतों के बाद कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 605 हो गई है। कोरधा जिले में सबसे ज्यादा एक दिन में 5 मौतें दर्ज की गई। इसके बाद पुरी, मयूरभंज, कटक और संभलपुर में भी मौतें हुई हैं।

अन्य ख़बरें

दिल्ली: रिश्वत मामले में सीबीआई की कार्रवाई, एमसीडी के वरिष्ठ सचिवालय सहायक समेत तीन गिरफ्तार

Newsdesk

बंगाल: अन्नपूर्णा योजना के लाभार्थियों ने पीएम मोदी को ‘बर्थडे गिफ्ट’ के तौर पर पौधा लगाया

Newsdesk

यूपी में कानून का राज, दंगा-कर्फ्यू मुक्त हुआ प्रदेश, अपराधी जेल में या मारे गए: सीएम योगी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading