April 19, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)

विशाल वशिष्ठ को पसंद हैं अपने पहले नकारात्मक किरदार के गुण

मुंबई, 12 सितंबर | टेलीविजन स्टार विशाल वशिष्ठ ने 7 साल के करियर में पहली बार एक नकारात्मक भूमिका निभाई है। उन्हें अपने किरदार के गुण खासे पसंद आए हैं। ‘इश्क में मरजावां 2’ में अपने किरदार कबीर को लेकर कहा, “मेरे पिछले सभी रोल एक अच्छे लड़के वाले थे। यह पहला नकारात्मक किरदार है। मेरा किरादर जिस लड़के का है साइकोटिक लड़का नहीं है लेकिन वह उसके करीब है। यह काफी रोमांचक किरदार है और एक तरह से चुनौतीपूर्ण भी है। वह बहुत ही चतुर व्यक्ति है और हर चीज की योजना बनाता है। वह बेसब्र है और कई बार उत्तेजित हो जाता है।”

शो के सीजन की सफलता को लेकर उन्होंने कहा, “मैं यदि यह कहूं कि मैंने सफलता के बारे में नहीं सोचा तो यह झूठ होगा। निर्माताओं के साथ पहली बैठक में यह कहीं नहीं कहा गया कि पहला शो हिट था इसलिए हमारे कंधों पर इसकी सफलता का बोझ है। हम केवल अपने किरदार और कहानी पर फोकस कर रहे थे। गोवा में शूटिंग करते वक्त हमने बहुत अच्छा समय बिताया और कभी पहले शो की तरह सफल होने का बोझ लेकर घूमे।”

विशाल ने अपने करियर की शुरूआत ‘क्रेजी स्टुपिड इश्क’ से की थी लेकिन वे मशहूर ‘एक वीर की अरदास: वीरा’ से मशहूर हुए। इसमें उन्होंने बलदेव की भूमिका निभाई थी।

अन्य ख़बरें

फेमिना मिस इंडिया 2026 : गोवा की साध्वी सतीश सैल के सिर सजा ताज, ब्यूटी पेजेंट में बॉलीवुड सेलेब्स ने लगाए चार-चांद

Newsdesk

टैक्सी बेचकर बनाई फिल्म, प्रेम चोपड़ा को दिया ब्रेक, जब बड़े धोखे से टूट गया था सिनेमा जगत के ‘सरदार’ का दिल

Newsdesk

आईएनसीए अवॉर्ड्स में निरहुआ की फिल्म को मिला ‘बेस्ट फीचर फिल्म’ का खिताब

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading