April 17, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

स्वामी अग्निेवेश ने साहस के साथ हाशिए के लोगों के लिए संघर्ष किया : सोनिया

नई दिल्ली, 12 सितंबर | कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शनिवार को सामाजिक कार्यकर्ता स्वामी अग्निवेश के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी समाज में हाशिए पर रहे वर्गो के लिए बेहद साहस और दृढ़ विश्वास के साथ लड़ाई लड़ी। अपने एक बयान में सोनिया गांधी ने कहा, “स्वामी अग्निवेश के निधन से मैं बहुत दुखी हूं। उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी बेहद साहस और दृढ़ विश्वास के साथ समाज में हाशिए पर रहे वर्गो के लिए लड़ाई लड़ी। उन्होंने निडरता से उनके अधिकारों की रक्षा की और उनका भी सामना किया, जो कमजोर वर्ग का शोषण करते हैं, उन्हें दबाते हैं और गरीबों को डराते हैं। अक्सर व्यक्तिगत जोखिम उठाते हुए उन्होंने अपने काम को अंजाम दिया।”

उन्होंने आगे कहा, “स्वामी अग्निवेश कमजोर और निराश्रितों के लिए ‘सबसे शक्तिशाली’ और ‘प्रभावी’ आवाज थे।”

स्वामी अग्निवेश ने शुक्रवार शाम को आईएलबीएस अस्पताल में अंतिम सांस ली। चिकित्सकों ने बताया कि शाम छह बजे के करीब उन्हें दिल का दौरा पड़ा था।

अन्य ख़बरें

शुरुआती लोगों के लिए बेहतर हैं ये तीन आसन, ऐसे शुरू करें योग की यात्रा

Newsdesk

राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश को विपक्ष ने दी बधाई, लोकसभा उपाध्यक्ष का मुद्दा भी उठाया

Newsdesk

आईएसएसएआर 2025 : अंतरिक्ष युग का सबसे व्यस्त वर्ष, स्पेस में मलबे की चुनौती बढ़ी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading