35.5 C
Jabalpur
April 27, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

‘राम राज्य’ पर म्यूजिक एल्बम जल्द होगा रिलीज

अयोध्या, 22 नवंबर । उत्तर प्रदेश सरकार जल्द ही वनवास से लौटने के बाद अयोध्या में भगवान राम के जीवन के 11 प्रसंगों पर केंद्रित एक म्‍यूजिक एल्बम जारी करेगी।

म्यूजिक एल्बम का थीम राम का आदर्श शासन- ‘राम राज्य’ होगा।

मंडलायुक्त गौरव दयाल की अध्यक्षता वाली अयोध्या संरक्षण एवं विकास निधि समिति एल्बम का निर्माण करेगी।

अयोध्या के जिलाधिकारी नितीश कुमार, मुख्य विकास अधिकारी अनीता यादव और संत कबीर नगर के जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर समिति के सदस्य हैं।

अधिकारियों ने कहा कि लोकप्रिय गायकों के अलावा, संगीत एल्बम पर काम करने की सहमति के लिए प्रसिद्ध संगीतकारों से भी संपर्क स्थापित किया गया है।

दयाल ने कहा, “मेरे कार्यालय में समिति की एक बैठक हुई और भगवान राम के जीवन पर आधारित संगीत एल्बम बनाने के पहले चरण की योजना पर चर्चा की गई। यह एल्बम विभिन्न प्रसिद्ध संगीतकारों के गीतों के साथ, अयोध्या में राजा के रूप में भगवान राम के जीवन से संबंधित 11 प्रसंगों पर केंद्रित होगा।

“एल्बम के निर्माण के लिए विभिन्न संगीतकारों के साथ सहयोग के संबंध में भी चर्चा हुई। हम जल्द ही संगीत और गीतों के लिए विभिन्न लेखकों, कवियों और गायकों से संपर्क करेंगे।”

अन्य ख़बरें

नोएडा में श्रमिक आंदोलन के बाद बड़ा प्रशासनिक फैसला, इंडस्ट्री सेक्टर के लिए बनेगा नया पुलिस पद

Newsdesk

बंगाल में भाजपा सरकार तय, नए युग की होगी शुरूआत : प्रतुल शाहदेव

Newsdesk

घर लौट आओ, भारत को तुम्हारी प्रतिभा की जरूरत है’, श्रीधर वेम्बु ने अमेरिका में रहने वाले भारतीयों से की अपील

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading