32.9 C
Jabalpur
April 28, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

शादी हो तो ऐसी! हेलिकॉप्टर से ससुराल पहुंची दुल्हन



बेटे की शादी को यादगार बनाने पिता ने किया खास इंतजाम

जबलपुर। जिले के गौर-पड़रिया गांव में एक शादी उस वक्त खास बन गई, जब दुल्हन की विदाई हेलिकॉप्टर से हुई। इस अनोखे नजारे को देखने के लिए पूरा गांव उमड़ पड़ा। खास बात यह रही कि लोगों की नजरें दूल्हा-दुल्हन से ज्यादा हेलिकॉप्टर पर टिकी रहीं।

दरअसल, गांव के मालगुजार गोकल पटेल (अप्पू) ने अपने बेटे अर्पित पटेल की शादी को यादगार बनाने के लिए यह खास इंतजाम किया। 25 अप्रैल को नुनसर स्थित अंश मैरिज गार्डन में बेलखाडू के ग्राम भीटा निवासी संतोष पटेल की बेटी मोनिका के साथ अर्पित का विवाह संपन्न हुआ।

रविवार सुबह विदाई के समय पारंपरिक तरीके से अलग हटकर दूल्हा-दुल्हन हेलिकॉप्टर में सवार होकर अपने गांव पहुंचे। दूल्हा अर्पित, दुल्हन मोनिका और उनकी बहन हेलिकॉप्टर से गौर-पड़रिया पहुंचे, जहां पहले से ही ग्रामीणों की भीड़ उनका इंतजार कर रही थी।


हेलिकॉप्टर बना आकर्षण का केंद्र

जैसे ही हेलिकॉप्टर गांव में उतरा, उसे देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जुट गई। कई ग्रामीणों ने पहली बार हेलिकॉप्टर को इतने करीब से देखा। उत्साह ऐसा था कि दूल्हा-दुल्हन से ज्यादा चर्चा हेलिकॉप्टर की होती रही।

शाही अंदाज में हुआ स्वागत

गांव पहुंचने पर नवदंपती का भव्य स्वागत किया गया। पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ बहू का गृह प्रवेश कराया गया। इस अनोखी विदाई को लोग “रॉयल विदाई” का नाम दे रहे हैं और पूरे इलाके में इसकी चर्चा जोरों पर है।


पिता बोले— बेटे की इच्छा थी, पूरी कर दी

दूल्हे के पिता गोकल पटेल ने बताया कि उनके बेटे की इच्छा थी कि उसकी शादी कुछ अलग और यादगार हो, इसलिए उन्होंने हेलिकॉप्टर की व्यवस्था कर उसकी ख्वाहिश पूरी की।

अन्य ख़बरें

सड़क दुर्घटना में कमी लाने हेतु चलाया गया विशेष अभियान

Newsdesk

मध्य प्रदेश: छिंदवाड़ा में सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत, तीन गंभीर घायल

Newsdesk

धुआंधार में गूंजा स्वच्छता का संदेश, विशाल अभियान में जुटे समाजसेवी और श्रद्धालु

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading