29.5 C
Jabalpur
September 12, 2026
सी टाइम्स
क्राइमहेडलाइंसहेल्थ एंड साइंस

लखनऊ में ऑपरेशन के नाम पर उगाही के आरोप, जांच शुरू

लखनऊ, 22 नवंबर । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हजरतगंज स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल (सिविल) के डॉक्टर पर ऑपरेशन के नाम पर पैसे वसूलने के गंभीर आरोप लगे हैं। मरीज की शिकायत का उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने संज्ञान लिया। उन्होंने अस्पताल के निदेशक को घटना की जांच के निर्देश दिए हैं।

बताया जाता है कि पारा निवासी महिला की बच्चेदानी में गांठ थी। परिजन मरीज को लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे। जांच में बच्चेदानी में गांठ की पुष्टि हुई। डॉक्टर ने ऑपरेशन की सलाह दी। परिजन ऑपरेशन के लिए तैयार हो गए। ऑपरेशन के लिए सरकार द्वारा तय 400 रुपये फीस जमा की। जिसकी रसीद उन्हें मिली।

परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर ने ऑपरेशन के एवज में 5,000 रुपये अतिरिक्त मांगे। परिजनों ने इतने पैसे देने में असमर्थता जाहिर की। इस पर महिला का ऑपरेशन टाल दिया गया। दुखी परिजनों ने किसी तरह पैसे जुटाये। पैसे डॉक्टर को दिए। उसके अगले दिन डॉक्टर ने महिला का ऑपरेशन कर दिया। पीड़ित परिजनों ने मामले की शिकायत अस्पताल प्रशासन से की।

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने मामले को गंभीर बताते हुए जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी की छवि को धूमिल करने वाले डॉक्टर व कर्मचारियों को किसी भी दशा में बख्शा नहीं जायेगा।

अन्य ख़बरें

सीबीआई को मिली बड़ी सफलता, 13 साल से फरार आरोपी हरनेक सिंह का अमेरिका से कराया प्रत्यर्पण

Newsdesk

प्रियंका गांधी के नाम पर पर ठगी की कोशिश, कार्यालय ने जारी किया स्कैम अलर्ट

Newsdesk

मुंह में छाले होने पर कान में क्यों होने लगता है दर्द? जानिए दोनों के बीच क्या है कनेक्शन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading