September 17, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीयहेडलाइंस

दिल्ली: पत्नी ने मांगा संपत्ति में हिस्सा, मना करने पर काटा पति का कान

नई दिल्ली, 28 नवंबर । राष्ट्रीय राजधानी में एक महिला ने कथित तौर पर झगड़े के दौरान अपने पति का कान काट लिया, जिसके बाद पुलिस को पीड़ित की शिकायत के आधार पर कार्रवाई शुरू करनी पड़ी।

यह अजीबोगरीब घटना बाहरी दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में हुई। पत्नी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

पीड़ित की पुलिस शिकायत के अनुसार, काटने के चलते उसके दाहिने कान का ऊपरी हिस्सा अलग हो गया, जिससे उसे अस्पताल में भर्ती होना पड़ा।

एफआईआर में कहा गया है, “20 नवंबर को सुबह करीब 9:20 बजे मैं कूड़ा फेंकने के लिए अपने घर से बाहर गया। मैंने अपनी अनुपस्थिति के दौरान अपनी पत्नी से घर साफ करने का अनुरोध किया था। मेरे लौटने पर, मेरी पत्नी ने एक अज्ञात मुद्दे पर मुझसे झगड़ा शुरू कर दिया।”

पीड़ित ने बताया कि झगड़े के दौरान, उसकी पत्नी ने जोर देकर कहा कि वह घर बेच दे और उसे संपत्ति का हिस्सा दे दे क्योंकि वह अपने बच्चों के साथ अलग रहना चाहती है।

शिकायतकर्ता ने बताया, ”मैंने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन असहमति के चलते लड़ाई बढ़ती चली गई। इस दौरान उसने मेरे साथ मारपीट करने की कोशिश की। जैसे ही मैं घर से निकल रहा था, उसने मुझे पीछे से पकड़ लिया। गुस्से में आकर मेरे दाहिने कान पर इतनी जोर से काटा कि उसका एक हिस्सा अलग हो गया, जिससे काफी खून बहने लगा।”

घटना के बाद, पीड़ित को तत्काल चिकित्सा के लिए मंगोलपुरी के संजय गांधी अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद, उन्हें रोहिणी के जयपुर गोल्डन अस्पताल में रेफर किया गया, जहां उनकी सर्जरी हुई।

अन्य ख़बरें

एक्जिम बैंक में बिजनेस डेवलपमेंट ऑफिसर पद पर नौकरी का सुनहरा मौका, 15 अक्टूबर तक करें आवेदन

Newsdesk

अन्नपूर्णा योजना की नई किस्त जारी, पीएम मोदी बोले-इससे महिलाओं का बढ़ता है आत्मविश्वास

Newsdesk

‘7 दिन में माफी मांगो…’ दिशा सालियान के पिता ने आदित्य ठाकरे-अनिल देशमुख को भेजा 500 करोड़ का नोटिस

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading