June 24, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)

सुरेखा सीकरी की हालत बेहतर, सेट पर वापसी के लिए उत्सुक

मुंबई, 26 सितंबर | पिछले हफ्ते अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद अभिनेत्री सुरेखा सीकरी की हालत में काफी सुधार हुआ है। उनके मैनेजर विवेक सिधवानी के अनुसार, वह बहुत पॉजिटिव महसूस कर रही हैं और फिर से काम शुरू करने के लिए उत्सुक हैं।

सिधवानी ने आईएएनएस को बताया, “‘वह इस सप्ताह की शुरुआत में घर लौटी थीं। उनकी रिकवरी में अभी कुछ और समय लगेगा। उनका इलाज चल रहा है, अब फिजियोथेरेपी भी शुरू हो गई है। वह सकारात्मक मानसिकता वाली मजबूत महिला हैं और जल्द ही सेट पर वापस आने के लिए उत्सुक हैं। हालांकि, अभी कुछ समय लगेगा।”

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री को दूसरी बार ब्रेन स्ट्रोक होने के बाद 8 सितंबर को मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 2018 में उन्हें पहला ब्रेन स्ट्रोक हुआ था।

अब अभिनेत्री अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर वापस आ गई है।

सीकरी को आखिरी बार इस साल की शुरूआत में ओटीटी पर रिलीज हुई फिल्म ‘घोस्ट स्टोरीज’ में देखा गया था। अभिनेत्री ने ‘तमस’, ‘मम्मो’ और ‘बधाई हो’ फिल्मों में अपनी भूमिकाओं के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीते हैं।

अन्य ख़बरें

फीफा वल्र्ड कप में परफॉर्मेंस के बाद नोरा फतेही ने कहा, मैं खुशकिस्मत रही कि मुझे करियर में यादगार पल मिले

Newsdesk

हिस्ट्रीवर्स ने एआई सीरीज विक्रम बेताल का ऐलान किया, सनातनी इतिहास यूट्यूब चैनल पर होगा प्रीमियर

Newsdesk

ग्राम्य चिकित्सालय 2 का दमदार ट्रेलर जारी, निरहुआ के भोजपुरिया अंदाज ने जीता दिल

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading