September 17, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

भीमताल में बाघ की दहशत, डीएम ने स्कूल बंद करने के दिए निर्देश

नैनीताल, 11 दिसंबर । भीमताल के कई क्षेत्रों में इन दिनों बाघ और गुलदार का आतंक है। नैनीताल के भीमताल ब्लॉक में तीन दिन में एक बाघ ने दो महिलाओं को मार डाला है। भीमताल ब्लॉक की ग्राम पंचायत पिनरों के तोक डोब गांव में बाघ के हमले से दो महिलाओं की मौत हो गई है, जिसके बाद ग्रामीणों में काफी गुस्सा है।

स्थानीय विधायक राम सिंह कैड़ा और इलाके के लोग वन विभाग से बाघ को आदमखोर घोषित करने की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों के गुस्से को देखते हुए डीएम ने इलाके के स्कूल बंद करने को कहा है।

वन विभाग का कहना है कि बाघ को ट्रेंकुलाइज करने की कोशिश की जा रही है। कैमरा ट्रैप के साथ ही पिंजरे भी लगाए गए हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि भीमताल ग्राम पंचायत पिनरों के तोक सल्यूडा में एक बाघ घूमता हुआ दिखा, जिसके बाद ग्रामीणों ने शोर मचाया और बाघ के दिखने की सूचना वन विभाग को दी। लेकिन जब तक वन कर्मियों की टीम मौके पर पहुंची, तब तक बाघ भाग चुका था।

बाघ के हमले के बाद से लोगों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग की लापरवाही उन पर भारी पड़ती जा रही है। उन्होंने बाघ को आदमखोर घोषित कर करने की मांग उठाई है।

ग्रामीणों के बढ़ते गुस्से को देखते हुए जिलाधिकारी वंदना सिंह ने सुरक्षा की दृष्टि से घटना वाले आसपास के छात्रों के स्कूलों को बंद रखने के लिए शिक्षा विभाग को निर्देश दिये हैं।

डीएफओ नैनीताल चंद्रशेखर जोशी ने बताया कि लोगों से अपील की जा रही है कि जंगल क्षेत्र में न जाएं। बाघ को पकड़ने के लिए ट्रेंकुलाइजर टीम जुटी हुई है। बाघ की निगरानी करने के लिए कैमरा ट्रैप भी लगाया गया है।

इसके अलावा पिंजरे भी लगाए गए हैं, जिससे बाघ को जल्द से जल्द पकड़ा जा सके। साथ ही बाघ को आदमखोर घोषित करने के लिए अधिकारियों से भी बात की जा रही है।

अन्य ख़बरें

एक्जिम बैंक में बिजनेस डेवलपमेंट ऑफिसर पद पर नौकरी का सुनहरा मौका, 15 अक्टूबर तक करें आवेदन

Newsdesk

अन्नपूर्णा योजना की नई किस्त जारी, पीएम मोदी बोले-इससे महिलाओं का बढ़ता है आत्मविश्वास

Newsdesk

‘7 दिन में माफी मांगो…’ दिशा सालियान के पिता ने आदित्य ठाकरे-अनिल देशमुख को भेजा 500 करोड़ का नोटिस

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading