29.5 C
Jabalpur
September 12, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

बंगाल में ईंट भट्टे की चिमनी ढहने से तीन की मौत, 35 घायल

कोलकाता, 14 दिसंबर । पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के बशीरहाट में एक ईंट भट्टे पर चिमनी गिरने से चार लोगों की मौत हो गई और 35 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना बुधवार रात को हुई, जब उक्त कारखाने के कर्मचारी चिमनी में आग जलाने का प्रयास कर रहे थे, जो काफी समय से बंद थी। हादसे में जहां दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं तीसरे व्यक्ति की गुरुवार सुबह मौत हो गई।

घायलों का फिलहाल स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायलों में से पांच की हालत बेहद गंभीर है।

शुरुआती बचाव कार्य स्थानीय लोगों ने शुरू किया। स्थानीय पुलिस स्टेशनों की पुलिस और राज्य सरकार की बचाव टीम मौके पर पहुंची। बचाव कार्य गुरुवार सुबह तक जारी रहा।

तीन मृत श्रमिकों में से केवल दो की पहचान की गई है। इनमें से एक स्थानीय निवासी हफीजुल मंडल (34) हैं, जबकि दूसरे उत्तर प्रदेश के निवासी राकेश कुमार (39) हैं, जो प्रवासी श्रमिक के रूप में काम करने के लिए पश्चिम बंगाल आए थे। हादसे में मारे गए तीसरे मजदूर की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है.

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. जांच मुख्य रूप से इस बात से संबंधित है कि क्या ईंट भट्ठे में चिमनी और अन्य महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों के रखरखाव में खामियां थीं।

स्थानीय लोगों की शिकायत रही है कि इलाके में कई ईंट भट्ठे अवैध रूप से चल रहे हैं, जहां श्रमिकों के लिए न्यूनतम सुरक्षा उपाय नहीं अपनाए गए हैं।

अन्य ख़बरें

यूरोप से पहली बार भगोड़े अपराधी का प्रत्यर्पण, पंजाब पुलिस की बड़ी सफलता

Newsdesk

मिडिल ईस्ट में शांति-स्थिरता चाहता है चीन, ब्रिक्स देशों के साथ मिलकर काम करने को तैयार

Newsdesk

भारत की अगुवाई में एक बड़ी कूटनीतिक कामयाबी, ब्रिक्स देश संयुक्त बयान जारी करने पर हुए सहमत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading