18.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयशिक्षाहेडलाइंस

ठंड और शीतलहर की वजह से झारखंड में सरकारी स्कूल 26 दिसंबर से बंद

रांची, 21 दिसंबर । झारखंड सरकार ने राज्य में बढ़ती ठंड और शीतलहर के असर को देखते हुए 26 दिसंबर से 31 दिसंबर तक राज्य के सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है। राज्य सरकार के स्‍कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने इससे संबंधित आदेश बुधवार को जारी कर दिया। इसे तत्‍काल प्रभाव से लागू किया गया है।

जारी आदेश में विभाग की अपर सचिव कुमुद सहाय ने लिखा है कि राज्य में शीतलहरी के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए राज्य में संचालित सभी कोटि के सरकारी, गैर सरकारी सहायता प्राप्त, गैर सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक विद्यालय सहित) और सभी निजी विद्यालयों को 26 दिसंबर से 31 दिसंबर, 2023 तक के लिए बंद किया जाता है।

माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक बोर्ड परीक्षा को ध्यान में रखते हुए संबंधित विद्यालय जरूरत के अनुसार वर्ग 10 से वर्ग 12 तक की कक्षाओं का संचालन करेंगे। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

अन्य ख़बरें

पटाखों के खिलाफ सेलिब्रिटी कैंपेन के लिए सरकारी पैसे का इस्तेमाल नहीं होगा: बॉम्बे हाई कोर्ट

Newsdesk

जल, थल व वायुसेना के लिए 2.12 लाख करोड़ रुपए के रक्षा सौदों को मंजूरी

Newsdesk

अब समय आ गया है कि साउथ अफ्रीका आईसीसी के बड़े मंच पर फिर से शानदार प्रदर्शन करे : क्लूजनर

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading