30.5 C
Jabalpur
April 27, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीय

मप्र में पत्नी को पीटने वाला आईपीएस अफसर निलंबित

भोपाल, 30 सितंबर | मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में पत्नी की पिटाई करने के आरोपों में घिरे पुलिस महानिदेशक स्तर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी पुरुषोत्तम शर्मा को गृह विभाग को संतोषजनक जवाब न दिए जाने पर निलंबित कर दिया गया है। गृह विभाग ने पिटाई और एक अन्य वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर डीजी (स्पेशल) से स्पष्टीकरण मांगा था। शर्मा ने मंगलवार की शाम को अपना स्पष्टीकरण दिया। उसके बाद विभाग ने एक आदेश जारी करते हुए कहा है कि स्पष्टीकरण में जवाब असंतोषप्रद और असमाधानकारक पाए जाने पर शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है।

ज्ञात हो कि शर्मा से संबंधित दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। उसके बाद उन्हें संचालक, लोक अभियोजक संचालनालय के पद से हटा दिया गया था और नसे स्पष्टीकरण मांगा गया था।

अन्य ख़बरें

राफेल फाइटर जेट को मिलेगा स्वदेशी टच, एफडीआर एनालिसिस सॉफ्टवेयर विकसित करने की तैयारी में भारतीय वायुसेना

Newsdesk

केंद्रीय मंत्री सिंधिया की जनसुनवाई में आए 782 आवेदन, कई का मौके पर निपटारा

Newsdesk

नोएडा में श्रमिक आंदोलन के बाद बड़ा प्रशासनिक फैसला, इंडस्ट्री सेक्टर के लिए बनेगा नया पुलिस पद

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading