September 13, 2026
सी टाइम्स
खेल

अतिरिक्त गेंदबाज को लेकर कोच से चर्चा करूंगा : राहुल

अबू धाबी, 2 अक्टूबर | किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान लोकेश राहुल ने गुरुवार को कहा कि वह टीम प्रबंधन के साथ अतिरिक्त गेंदबाजो को खेलने को लेकर चर्चा करेंगे।

राहुल ने यह बयान मुंबई इंडियंस के खिलाफ गुरुवार को मिली 48 रनों से हार के बाद दिया है।

राहुल ने कहा, “मैं यह नहीं कहूंगा कि मैं घबराया हूं लेकिन हां, निराशा है। हमने गलतियां की ओर अब यह जरूरी है कि हम मजबूती से वापसी करें।”

उन्होंने कहा, “नई गेंद से विकेट अच्छी लग रही थी। नहीं पता कि वह कब धीमी हुई। एक और गेंदबाज का विकल्प अच्छा होता। एक ऑलराउंडर जो बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों कर सके। कोच के साथ बैठ कर तय करेंगे कि अतिरिक्त गेंदबाज के साथ खेलें या नहीं।”

अन्य ख़बरें

‘मुझे यकीन है कि वह कल तक ठीक हो जाएंगे,’ ईशान की फिटनेस पर कप्तान अय्यर ने दिया अपडेट

Newsdesk

‘लाज’ भी नहीं बचा सका पाकिस्तान, बर्मिंघम में इंग्लैंड की 8 विकेट से जीत, सीरीज में 3-0 से ‘क्लीन स्वीप’

Newsdesk

एशियन गेम्स में कैसा रहा है भारत का सफर? किस खेल और खिलाड़ी के नाम सर्वाधिक पदक? 

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading