39.5 C
Jabalpur
May 3, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

नववर्ष के पहले प्रभात पर सीएम ने किया रुद्राभिषेक

गोरखपुर, 1 जनवरी । अंग्रेजी कैलेंडर का यह नववर्ष मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ के लिए बेहद खास होने जा रहा है। 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीरामलला के भव्य मंदिर में विराजमान होने के साथ ही गोरक्षपीठ की तीन पीढ़ियों का सपना साकार होगा। ऐसे में सीएम योगी ने नए साल के पहले दिन की शुरुआत प्रभु श्रीराम के द्वारा भी पूजित देवाधिदेव महादेव के अभिषेक (रुद्राभिषेक) और हवन अनुष्ठान के साथ की।

इस दौरान उन्होंने भगवान भोलेनाथ से समस्त नागरिकों के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति की प्रार्थना की। गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान नववर्ष के प्रथम दिन, सोमवार को प्रातःकाल मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने मंदिर के अपने आवास के प्रथम तल स्थित शक्तिपीठ में विधिविधान से रुद्राभिषेक किया।

विद्वत आचार्य एवं पुरोहितगण ने रुद्राभिषेक का अनुष्ठान पूर्ण कराया। रुद्राभिषेक के बाद मुख्यमंत्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन व आरती की। विधि विधान से पूर्ण हुए अनुष्ठान के उपरांत मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के आरोग्यमय, सुखमय, समृद्धमय व शांतिमय जीवन की मंगलकामना की।

अन्य ख़बरें

चीन ने ईरानी तेल से संबंधित पांच चीनी कंपनियों पर अमेरिकी प्रतिबंध लगाने से रोकने के लिए निषेधाज्ञा जारी की

Newsdesk

तेलंगाना में हथियारबंद लुटेरों ने आभूषण की दुकान में धावा बोला, तीन घायल

Newsdesk

कांग्रेस सरकार ने 55 वर्षों में एक मुट्ठी गेहूं भी नहीं खरीदा: सीएम मोहन यादव

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading