24.2 C
Jabalpur
September 21, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीय

बिहार : घर में लगी आग, परिवार के चार लोग जिंदा जले

बेगूसराय, 2 जनवरी । बिहार के बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक घर में आग लग जाने से एक ही परिवार के चार लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई।

घटना के बाद से गांव में मातम पसरा है। मृतकों में पति, पत्नी और दो बच्चे शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक बछवाड़ा थाना के अरवा गांव में पूरा परिवार ठंड की रात में फूस के घर में सो रहा था, तभी घर में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि सो रहे परिवार को भागने का मौका नहीं मिला।

ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन वे किसी को बचा नहीं पाए। घटना की सूचना पाकर पहुंची बछवाड़ा पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

बछवाड़ा के थाना प्रभारी अजीत कुमार ने मंगलवार को बताया कि मृतकों की पहचान नीरज कुमार, उसकी पत्नी कविता और उनके बच्चे लव तथा कुश के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्ट्या आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

अन्य ख़बरें

पीएम मोदी से मुलाकात के बाद मलेशिया ने दिखाई ब्रह्मोस मिसाइल में रुचि, चीन की बढ़ सकती है चिंता

Newsdesk

अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस का इतिहास: द्वितीय विश्व युद्ध की तबाही से निकला शांति का वैश्विक संकल्प

Newsdesk

2013 से पहले केजरीवाल परिवार गाजियाबाद का वोटर था, इसलिए उनकी दिल्ली में मैपिंग संभव नहीं: हर्ष मल्होत्रा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading